OPIUM;19,000 एकड़ में अफीम की खेती, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

रांची, झारखंड में पिछले दो महीनों में करीब 19,000 एकड़ भूमि पर की गई अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया और इस संबंध में 190 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य भर में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जनवरी से बड़े पैमाने पर अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्य सचिव के समक्ष शुक्रवार को प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार राज्य में 19,086 एकड़ भूमि पर अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में चार गुना अधिक है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अफीम की अवैध खेती के संबंध में अब तक 283 मामले दर्ज किए गए हैं और 190 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कहा गया है कि चतरा, खूंटी, लातेहार, रांची, पलामू, चाईबासा, सरायकेला और हजारीबाग जिले में अफीम की खेती की गई थी।

झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को अफीम की खेती को पूरी तरह नष्ट करने तथा 15 मार्च तक अभियान जारी रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा, अफीम की खेती के खिलाफ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अफीम की फसल को शत-प्रतिशत नष्ट किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा