MERDER; जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की पीटकर हत्या, 2 भाई गिरफ्तार

रायपुर, राजधानी रायपुर से लगे खरोरा इलाके में बुजुर्ग महिला की जादू टोना के शक में बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मृतका के पड़ोसी हैं। पुलिस के मुताबिक वार्ड-13 निवासी पद्मा यादव अकेले रहती थी।

25 मई को दोपहर लगभग 3.30 बजे पड़ोसी राजू यादव और जीवन यादव ने गाली -गलौज  करते हुए उन पर हमला कर दिया। लाठी-डंडा, पत्थर से बुरी तरह मारा। इसके बाद उनके सिर पर पत्थर पटक दिया। इससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी भाग निकले। बाद में खरोरा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। राजू और जीवन दोनों भाई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें पद्मा पर जादू टोना करने का शक था। इसी के चलते उनकी पत्नी का गर्भपात हो चुका है। इसके चलते दोनों ने मिलकर पद्मा की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जमीन को लेकर कई बार विवाद

CG News: पद्मा ने आरोपियों के दादा से जमीन खरीदी थी। उसी में पीएम आवास  बनाकर रह रही थी। आरोपी इस बात से नाराज रहते थे। इसको लेकर कई बार झगड़ा करते थे। आरोपी शराब के नशे में अक्सर गाली-गलौज करता था। मृ़तका कई बार थाने में शिकायत कर चुकी है। मौके पर डॉयल 112 की टीम भी जा चुकी है।

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’