PROTEST; मेकाहारा में पत्रकारों और सुरक्षा गार्डों के बीच तीखा विवाद,मंत्री के आश्वासन पर मामला शांत

रायपुर, राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल मेकाहारा में रविवार को जमकर हंगामा हो गया। अस्पताल परिसर में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड और कुछ पत्रकारों के बीच तीखी झड़प हो गई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के आश्वासन के बाद मामला आधी रात को शांत हुआ। रात को ही प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने विभागीय मंत्री श्री जायसवाल से बातचीत की। बाद में रात को ही तीन सुरक्षा गार्डों को हिरासत में ले लिया गया।

बताया जा रहा है कि पत्रकार अस्पताल में एक गंभीर मरीज की स्थिति और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे। इसी दौरान सुरक्षा गार्डों ने उन्हें कवरेज से रोकने की कोशिश की, जिससे बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि बात धक्का-मुक्की और अभद्र भाषा तक पहुंच गई। विवाद से आक्रोशित पत्रकारों ने तुरंत विरोध दर्ज कराया और बड़ी संख्या में एकत्र होकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकल पड़े। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पत्रकारों को आश्वासन दिया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषी पाए जाने पर गार्डों की गिरफ्तारी तय है।
प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने मेकाहारा अस्पताल में पत्रकारों के साथ हुई घटना पर कड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ अस्पताल परिसर में हुई अभद्रता और धक्का-मुक्की बेहद निंदनीय है। प्रफुल्ल ठाकुर ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी सुरक्षा गार्डों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो पत्रकार संघ बड़ा आंदोलन करेगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता, और इस तरह की घटनाएं प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला हैं। प्रफुल्ल ठाकुर ने प्रशासन से यह भी आग्रह किया है कि अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर मीडिया के कार्य में सहयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

पत्रकारों के साथ बदसलूकी निंदनीय

मेकाहारा अस्पताल में पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट की घटना पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ ऐसी घटना की मैं निंदा करता हूं। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।

  • Related Posts

    ACB; आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन DEO दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

    जगदलपुर,  आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दंतेवाड़ा के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुभाष गंजीर को विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें…

    CRIME; राजधानी के 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी, इन दो जगह मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं…

    रायपुर. राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बड़ा शिकंजा कसा है. शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित 30 अलग-अलग स्पा सेंटरों पर एक…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती