CRIME;ज्वेलरी शॉप में घुसे 2 नकाबपोश युवक, दुकान संचालक की बेटी को मारी गोली

धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में गोली चलने से शहर में हड़कंप मच गया है. दो नकाबपोश बदमाश बरड़िया ज्वेलरी शॉप में लूट की नीयत से घुसे. इस दौरान बदमाशों ने एयर पिस्टल से गोली चलाई, जिससे बरड़िया ज्वेलर्स के संचालक भंवरलाल बरड़िया की बेटी नेहा बरड़िया घायल हो गई. वहीं भंवरलाल पर भी बदमाशों ने हमला किया, जिससे वह घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सूरज सिंह समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत धमतरी के क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज जारी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

इस मामले में एसपी सूरज सिंह ने बताया, यह घटना रात 8:40 बजे की है. कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बरड़िया ज्वेलरी शॉप में लूट की नियत से दो नकाबपोश बदमाश घुसे थे. बदमाशों ने पहले दुकान संचालक भंवरलाल बरड़िया के सिर पर बट से मारा. इसके बाद बीच बचाव करने आई उनकी बेटी नेहा बरड़िया पर बदमाशों ने एयर पिस्टल से फायरिंग की, जिससे उसके पैर में गोली लगी है. घायल हालत में बेटी ने दुकान के गेट को बंद की. उसके बाद नकाबपोश बदमाश वहां से भाग गए. एसपी ने बताया, सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश दिखे हैं. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

  • Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश