कानून व्यवस्था

‘विधायक हराओ-सिरपुर क्षेत्र बचाओ’ अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा -किसान मोर्चा

महासमुंद, विश्व धरोहर सिरपुर बचाने क्षेत्रीय विधायक की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूरोंंकी बदहाली रोकने के लिए विधायक हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा। हाईवे स्थित खैरझिटी, कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि, गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि,वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखंड सत्याग्रह चल रहा है। आज अखन्ड सत्याग्रह के 483 वें दिन किसान पहुँचे। साथ ही किसान छात्र मजदूर महिला किसान जोड़ो किसान रथ यात्रा का समापन रैली एवं सभा लोहिया चौक महासमुंद में आज दोपहर हुई।

राज्य आंदोलनकारी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल दुबे,दाऊ.जी.पी. चंद्राकर,जागेश्वर प्रसाद,लालाराम वर्मा,अशोक कश्यप,छन्नूलाल साहू, श्रीधर चंद्राकर,वेगेंद्र सोनबेर,इंजी. अशोक ताम्रकार,डॉ.पंचराम सोनी, चंद्रप्रकाश साहू,गिरधारी सिंह ठाकुर, गणपति पटेल,ब्रिजबिहारी साहू, चिंतामणि सोनबर,विमल ताम्रकार, घनाराम साहू,अलखराम साहू, अवधराम साहू,डोमरसिंह ध्रुव, काजूदास महंत,दशरथ सिन्हा, रूपसिंग निषाद,रामसिंह कवर, श्रीमती राधाबाई सिन्हा,डिगेश्वरी चंद्राकर,नीराबाई ध्रुव सरपंच,रितु महंत आदि ने सभा एवं रैली का नेतृत्व किया।

अनिल दुबे ने उद्योगपति करणी कृपा उद्योग के मालिक और उनके दलाल महासमुंद जिला के नौकरशाह, स्थानीय विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पैसे की दलाली में किस प्रकार से जिलाधीश,पुलिस अधीक्षक,विधायक सहित सभी नौकरशाह भ्रष्ट उद्योगपति को जेल भेजने के बजाय उसको बचाने के लिए जुटे हुए हैं। फर्जी दस्तावेजों की दुहाई दे रहे हैं। इसका सबसे बड़ा सबूत महासमुंद जिला में निर्माणाधीन करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड है।

श्री दुबे ने जिला प्रशासन,मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिन के भीतर सत्याग्रही किसानों के प्रतिनिधियों को बुलाकर हल नहीं निकालते तो महानदी मोड़ से लेकर सरायपाली तक नेशनल हाइवे रास्ता रोकने के लिए हमें बाध्य होना पड़ेगा। इसमें जो भी अप्रिय घटनाएं घटेगी उसके लिए जिलाधीश,पुलिस अधीक्षक महासमुंद की जिम्मेदारी होगी। राज्य आंदोलन कारी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद ने कहा कि गांधीवादी तरीके से चल रहे अखन्ड धरना सत्याग्रह को हमारी कमजोरी ना समझें। हम क्रांतिकारी कदम भी उठा सकते हैं हम राज्य आंदोलनकारी हैं। राज्य भीख में नहीं लिए हैं। हमने दर्जनों बार जेल का दरवाजा खटखटाया हैं। कविता पाठ कर प्रदेश किसान नेता छन्नूलाल साहू ने किसानों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button