World

चांद के लिए आज रवाना होगा चंद्रयान-3; दोपहर 2.35 बजे होगी लॉन्चिंग

नईदिल्ली, इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार वह घड़ी आ गई है, जब कुछ ही घंटों बाद चंद्रयान-3 चांद की ओर उड़ान भर देगा। भारत के लिए यह ऐतिहासिक पल होगा, जब चंद्रयान-3 इतिहास रचने के लिए चांद पर जाएगा। इसरो की ओर से जानकारी दी गई है कि चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा।चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा, दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।

चंद्रयान-3 वर्ष 2019 के ‘चंद्रयान-2’ का ही अगला चरण है। उस अभियान में जो लक्ष्य हासिल करने से भारत चूक गया था, उसे 23 अगस्त को चंद्रयान की चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग से पूरा कर लेगा। चंद्रयान-3 को आज दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा।

भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। इसरो के वैज्ञानिकों को पूरी उम्मीद है कि चंद्रयान-3 को इस बार पूरी सफलता मिलेगी। चंद्रयान-3 मिशन को सफलता मिल जाती है तो अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की महारत हासिल की है। ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण के लिए गुरुवार को ही 25.30 घंटे की उलटी गिनती शुरू हो गई है और वो पल जल्द ही आने वाला है, जब चंद्रयान-3 चांद की ओर रुख करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button