विधानसभा

Election Results; छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर, बहुमत से आगे निकली भाजपा, सीएम बघेल एवं टीएस बाबा को छोड सारे मंत्री पीछे

रायपुर, मतगणना के पहले ढाई घंटे में छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर देखा जा रहा है। रुझान में भाजपा को जबरदस्‍त बढ़त मिलती दिख रही है। इस समय 90 सीटों में से 52 सीट में भाजपा और 37 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। 1 सीटो पर अन्य आगे चल रही है। वहीं मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई मंत्री पीछे चल रही है। 

छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत का आकड़ा पार कर चुकी है. तीन राज्यों में जीत का जश्न मनाने के लिए बीजेपी पार्टी हेडक्वार्टर पर तैयारी में भी जुट गई है. वहीं खबर यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. अभी तक बीजेपी एमपी में 157 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं राजस्थान में बीजेपी 107 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 76 सीटों पर आगे चल रही है.

छत्‍तीसगढ़ में सीएम को छोड अन्य मंत्री पीछे

Chhattisgarh Election Result 2023: छत्‍तीसगढ़ में आगे चल रही कांग्रेस को भाजपा कड़ी टक्‍कर दे रही है। भाजपा 50 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इधर, मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल 2000 मतों से आगे चल रहे है। विधानसभा अध्‍यक्ष सहित छह मंत्री पीछे चल रहे हैं।  नवागढ़ विधानसभा से दयाल दास बघेल 1364 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। यहां मंत्री रुद्र गुरु पीछे चल रहे है। आरंग से मंत्री डा डहरिया भी पीछे चल रहे है।

डिप्‍टी सीएम सिंहदेव और मंत्री अमरजीत भगत आगे

Chhattisgarh Election Result 2023: छत्‍तीसगढ़ के अंबिकापुर से उपमुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव व सीतापुर से खाद्य मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत पहले राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। सरगुजा के लुंड्रा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज 2800 मतों से आगे चल रहे।

कोरबा से जय सिंह अग्रवाल 2100 वोटों से पीछे चल रहे

Chhattisgarh Election Result 2023: मतगणना के पहले दूसरे घंटे में छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्‍कर चल रही है। कोरबा विधानसभा से दूसरे राउंड के बाद कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल 2100 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कटघोरा विधानसभा से पहले राउंड के बाद विधायक पुरुषोत्तम कंवर 450 वोटों आगे चल रहे हैं। पाली तानाखार विधानसभा से पहले राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार 881 वोटों से आगे है।

छत्‍तीसगढ़ के तीन मंत्री पीछे

छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर विधानसभा सीट से अमर अग्रवाल आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के शैलेश पांडेय पीछे चल रहे हैं। 

भरतपुर-सोनहत – केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह – आगे

साजा – रविंद्र चौबे मंत्री – पीछे

कवर्धा – मो. अकबर मंत्री – पीछे

कोंटा – कवासी लखमा मंत्री – पीछे

छत्तीसगढ़ में नई सरकार गठन करने का जनादेश रविवार को आएगा। प्रदेश की 90 सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान में 1.55 करोड़ मतदाताओं के द्वारा डाले गए मतों से यह तय हो जाएगा कि प्रदेश की सत्ता किसके हाथ लगती है। इसके साथ ही 1,181 प्रत्याशियों के भाग्य का भी निर्णय होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button