Games

WPL Auction 2024 में महिला खिलाड़ियों पर धनवर्षा; पांच सबसे महंगी खिलाड़ी, लिस्ट में भारत की दो अनकैप्ड प्लेयर भी शामिल

नई दिल्ली, एजेंसी, महिला प्रीमियर के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू हो गई। डब्ल्यूपीएल का पहला सीजन इस साल खेला गया था। फाइनल मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ था। इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को हराकर पहला खिताब जीता। अब WPL के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू हो गई। शनिवार को मुंबई में मिनी ऑक्शन हुआ। इस नीलामी में कई खिलाड़ी मालामाल हो गए।

एनाबेल सदरलैंड और काशवी गौतम रहीं सबसे महंगी

WPL ऑक्शन से पहले सभी टीमों के पास 30 रिक्तियां थी। इन 30 सीटों के लिए 165 खिलाड़ी थे। अब सभी फ्रेंचाइजी के पास 18-18 खिलाड़ी हैं। WPL 2024 नीलामी में एनाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland) और काशवी गौतम (Kashvee Gautam) सबसे महंगी खिलाड़ी बनी। एनाबेल को दिल्ली और काशवी को गुजरात ने दो-दो करोड़ में खरीदा।

अनकैप्ड वृंदा पर यूपी वॉरियर्स ने जताया भरोसा

अनकैप्ड वृंदा दिनेश को यूपी वॉरियर्स ने 1.3 करोड़ देकर टीम में शामिल किया। मुंबई इंडियंस ने शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail) को 1.2 करोड़ और गुजरात जायंट्स ने फोएबे लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) को 1 करोड़ में खरीदा। इस ऑक्शन में ये 5 खिलाड़ी सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

इन महिला खिलाड़ियों पर लगी बोली

एनाबेल सदरलैंड- दिल्ली कैपिटल्स, 2 करोड़

काशवी गौतम- गुजरात जायंट्स, 2 करोड़

वृंदा दिनेश- यूपी वॉरियर्स, 1.30 करोड़

शबनम इस्माइल- मुंबई इंडियंस- 1.20 करोड़

फोएबे लिचफील्ड- गुजरात जायंट्स- 1 करोड़

एकता बिष्ट- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 60 लाख

जॉर्जिया वेयरहैम- आरसीबी- 40 लाख

डैनियल वैट- यूपी वॉरियर्स- 30 लाख

मेघना सिंह- गुजरात जायंट्स- 30 लाख

केट क्रॉस- आरसीबी- 30 लाख

एस मेघना- आरसीबी- 30 लाख

लॉरेन चीटल- गुजरात जायंट्स- 30 लाख

सिमरन बहादुर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 30 लाख

वेदा कृष्णमूर्ति- गुजरात जायंट्स- 30 लाख

गौहर सुल्ताना- यूपी वॉरियर्स- 30 लाख

सोफी मोलीनक्स- आरसीबी- 30 लाख

प्रिया मिश्रा- गुजरात जायंट्स- 20 लाख

एस सजना- मुंबई इंडियंस- 15 लाख

तृषा पूजिता- गुजरात जायंट्स- 10 लाख

अपर्णा मंडल- दिल्ली कैपिटल्स- 10 लाख

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button