कानून व्यवस्था

MURDER; भाजपा नेता असीम राय की हत्या, बीच बाजार में अज्ञात लोगों ने मारी गोली

जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के पखांजूर में रविवार रात आठ बजे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोलीमार हत्या कर दी गई। यह घटना पुराना बाजार इलाके में हुई। डाक्टर पीयूष टोप्पो ने बताया कि सिर पर गहरी चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण पता चलेगा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक अज्ञात लोगों ने गोलीमार कर उनकी हत्या की है। बताया जा रहा है कि पखांजूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था। 15 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button