राज्यशासन

BUREAUCRACY;दो अफसरों के बीच विवाद, कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, महतारी वंदन पर पड़ेगा असर

 रायपुर, महिला एवं बाल विकास संचालनालय में दो अफसरों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वरिष्ठ अधिकारी के साथ अभद्रता करने वाले परियोजना अधिकारी के खिलाफ संचालनालय के स्टाफ के साथी एकजुट हो गए और काम ही बंद कर दिया। ऐसे में महतारी वंदन के कार्य प्रभावित होंगे!

दरअसल कार्य के दौरान संचालक के सामने ही चर्चा के दौरान धरसींवा-01 के परियोजना अधिकारी अमित सिन्हा को संचालनालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ सलमान अंसारी से विवाद हुआ। इस दौरान सिन्हा ने वरीयता को दरकिनार करते हुए अंसारी के साथ अभद्रता की और अमर्यादित शब्दों का भी प्रयोग किया। इतना ही नहीं, वरिष्ठ अधिकारी को कनिष्ठ अधिकारी ने दौड़ा-दौड़ा कर मारने की भी धमकी दी।

इस पर सभी कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए काम ही बंद कर दिया और संचालनालय में भी ताला जड़ने के साथ परिसर में ही प्रदर्शन करने लगे। सभी कर्मचारियों ने तख्ती लेकर काफी देर तक प्रदर्शन किया। वहीं सभी कर्मचारियों ने अधोहस्ताक्षरित एक पत्र संचालक के नाम से लिखकर परियोजना अधिकारी अमित सिन्हा को निलंबित करने की मांग की है और निलंबन नहीं होने तक हड़ताल पर रहने की भी चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button