राजनीति

ASSEMBLY;ओडिशा में ‘कमल’ खिलने की गवाही दे रहे ये आंकड़े, तेजी से आगे बढ़ रहा भाजपा का रथ

भुवनेश्वर, ओडिशा के लोकसभा और विधानसभा के चुनावी परिणाम यहां देख सकते हैं। आज ओडिशा की सभी सीटों पर चुनाव का नतीजा जारी होगा। मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। 

  • ओडिशा में लोकसभा सीटों की बात करें तो भाजपा 17 सीटों पर आगे चल रही है। बीजद 2 सीट पर और कांग्रेस 2 सीट पर आगे चल रही है।
  • ओडिशा में विधानसभा सीटों की बात करें तो भाजपा 58 सीटों पर आगे चल रही है। बीजद 42 सीट पर और कांग्रेस 10 सीट पर आगे चल रही है। इनके अलावा सीपीआई (एम) 1 सीट पर आगे है। वहीं, एक सीट निर्दलीय के खाते में जाती हुई दिखाई दे रही है। सुबह इन सीटों पर आगे थी भाजपा
  • इससे पहले सुबह मतगणना शुरू होने के साथ ही भाजपा सुंदरगढ़, संबलपुर, बारगढ़, क्योंझर, बलांगीर, कालाहांडी और पुरी लोकसभा सीट पर आगे चल रही थी।
  • बीजद कंधमाल, नबरंगपुर सीट पर आगे है। जबकि कांग्रेस कोरापुट आरक्षित सीट पर आगे थी।
  • बजरंगनगर विधानसभा सीट पर भाजपा के सुरेश पुजारी आगे चल रहे हैं। इसी तरह रघुनाथपाली विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार दुर्गा चरण तांती
  • आगे हैं। इस तहर भाजपा दो सीट पर आगे चल रही थी। बीजद 1 सीट पर आगे थी।
  • चुनाव आयोग की साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ओडिशा (Odisha Lok Sabha chunav Result) में बीजद 1 सीट पर आगे चल रही है। यह सीट झारसुगड़ा विधानसभा सीट है। यहां बीजद ने दीपाली दास को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने टंकधर त्रिपाठी पर भरोसा जताया था।  ओडिशा में पोस्टल वैलेट की गिनती शुरू
  • ओडिशा में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार, सुबह 8 बजे सर्वप्रथम पोस्टल वैलेट से पड़े मतों की गिनती शुरू हो गई है। 1 लाख 46 हजार पोस्टल बैलेट बोर्ड की गिनती की जाएगी। पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म होने के बाद ईवीएम मशीनों में पड़े वोट की गिनती की जाएगी। मतगणना के लिए सभी केंद्र में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button