22 मई से शुरू होगा नौतपा;इसी से तय होती है मानसूनी बारिश

 नईदिल्ली, मौसम के लिहाज से अप्रैल माह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। अधिकतर दिन बादलों ने ही डेरा जमाए रखा। हालांकि, बीते कुछ वर्षों पर नजर डालें तो अप्रैल माह में सूर्य देवता के तेवर तीखे रहे हैं। वर्षों बाद इस बार अप्रैल माह में धरती कम तपी है। पिछले तीन दशक में ऐसा पहली बार हुआ है, जब पूरे अप्रैल महीने में पारा 40 डिग्री के पार नहीं पंहुचा। अब 22 मई से नौतपा शुरू होने वाले है, इसमें तेज गर्मी पड़ी तो अच्छी बारिश की संभावना है।

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में जाने से होती है तपन

मौसम के जानकारों का कहना है कि अप्रैल माह में तेज धूप एवं लू का चलना शुरू हो जाना चाहिए। मई माह के अंतिम सप्ताह में यह प्रचंड पर पहुंच जाता है। जबकि अब तक की स्थिति ठीक नहीं है। 22 मई से लग रहे नौतपा से ही उम्मीद है। क्योंकि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ सीजन की सबसे ज्यादा तपन होती है। माना जाता है कि इस दौरान सूर्य के धरती काफी करीब होती है। इसी के चलते सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं। जिससे तपन बढ़ती है। इसी से आने वाले समय मे मानसून का पता चलता है।

नौतपा जमकर तपे तो होती है अच्छी वर्षा

नौतपा के नौ दिनों पर ही निर्भर करता है कि आने वाला मौसम यानी मानसून कैसा होगा। अगर नौतपा में खूब गर्मी पड़ती है तो माना जाता है कि मानसून अच्छा होगा। ज्योतिषियों के अनुसार पंचांग के हिसाब से सूर्यदेवता 22 मई की सुबह रोहणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ नौतपा प्रारंभ हो जाएगा। नौतपा की समाप्ति 30 जून होगी। मान्यता है कि नौतपा के सभी दिन पूरे तपे तो आगे के दिनों में अच्छी वर्षा होगी।

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र