CRIME; बीजेपी पार्षद BSP में चोरी करते गिरफ्तार,कार में मिला 220 किलो तांबे का तार

दुर्ग, बीएसपी से चोरी कर ले जाए जा रहे 1 लाख 32 हजार रुपए कॉपर वायर के साथ नेवई बस्ती वार्ड-33 के पार्षद परमेश्वर समेत चार आरोपियों को सीआईएसएफ की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 220 किलोग्राम कॉपर वायर और चोरी में प्रयुक्त एक टाटा नैनो कार जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2), 319(2), 112 और 25, 26 छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

भिलाई नगर भट्ठी थाना टीआई राजेश साहू ने बताया कि 24 अप्रैल को बीएसपी मेन गेट पर वाहन चेकिंग के दौरान टाटा नैनो कार सीजी 04 एलके 6448 को चेकिंग के लिए रोका। पूछताछ के दौरान चालक नेवई बस्ती वार्ड-33 पार्षद परमेश्वर कुमार (37 वर्ष) को दस्तावेज मांगे तो भागने का प्रयास किया, लेकिन सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास किसी संजय नाम के बीएसपी कर्मचारी का गेट पास मिला। वाहन की तलाशी में कार के पिछले हिस्से में 220 किलोग्राम स्क्रैप कॉपर केबल बरामद हुआ।

तीन आरोपी और पकड़ाए
टीआई ने बताया कि पूछताछ में आरोपी परमेश्वर कुमार ऊर्फ पिंटू ने खुलासा किया कि उसने ग्राम जोरातराई उतई निवासी लक्ष्मी तांडी (37 वर्ष), स्टेशन मरोदा निवासी हर्ष देशमुख ऊर्फ पुष्पेंद्र ऊर्फ चाकलेटी (22 वर्ष) और योगेश विश्वकर्मा (26 वर्ष) के साथ मिलकर संयंत्र से कॉपर चोरी की। मामले में तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी ने चोरी करना स्वीकार किया।

बीएसपी कर्मी की तलाश
टीआई ने आरोपी परमेश्वर से चोरी किया हुआ 220 किलोग्राम कॉपर वायर और कार जब्त कर कब्जे में लिया है। पुलिस बीएसपी कर्मी को खोज रही है, जिसके गेट पास से वह चोरी करने अंदर जाता था। पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि जिस बीएसपी कर्मी का गेटपास पार्षद के पास मिला वह कौन है। उसका गेटपास पार्षद के पास कैसे मिला। कहीं उसकी भी मिलीभगत तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि बीएसपी कर्मी की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी