राज्यशासन
DAM; 8 एकड में सिंचाई करने 1 करोड का खर्चा, लमती बांध के नहर निर्माण के लिए 242.77 करोड़ मंजूर

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के विकासखण्ड-खैरागढ़ की लमती फीडर जलाशय एवं उसकी नहरों के निर्माण कार्य के लिए 242 करोड़ 77 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के निर्माण कार्यों के पूरा हो जाने पर क्षेत्र में एक हजार 840 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। मसलन 8 एकड की सिंचाई के लिए करीब एक करोड रुपये खर्च होंगे।

जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। यह कार्य कब शुरु होगा इसका खुलासा नहीं किया गया है।