ADVOCATE; छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव 30 को,105 अधिवक्ता मैदान में,16 प्रत्याशी रायपुर से

25 कार्यकारिणी सदस्य चुनेगें, 05 वर्ष का होगा कार्यकाल

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के चुनाव दिनांक 30 सितंबर, 2025 को सम्पन्न होगा । लगभग 11 वर्षों के बाद हो रहे इस ऐतिहासिक चुनाव में राज्य भर के 105 अधिवक्ता चुनावी मैदान में हैं, जिनमें अकेले रायपुर से 16 अधिवक्ता चुनावी मैदान में धुआँधार प्रचार कर रहे हैं।

इस चुनाव में प्रत्येक अधिवक्ता को वरीयता के आधार पर न्यूनतम 05 और अधिकतम 25 वोट डालने का अधिकार होगा। नवनिर्वाचित परिषद का कार्यकाल 05 वर्षों का होगा। अधिवक्ताओं में इस चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अधिवक्ताओं ने बताया कि राज्य में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू करवाने, अधिवक्ताओं के हितों और अधिकारों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

अधिवक्ता भगवानू नायक, अधिवक्ता नीरज गुप्ता, अधिवक्ता दुर्गाशंकर सिंह, अधिवक्ता मोहनलाल साहू, अधिवक्ता राजकिशोर सोनकर, अधिवक्ता सोमकांत यदु, अधिवक्ता संतोष पाल, अधिवक्ता दीनदयाल सोनी, अधिवक्ता संतोष नशीने, अधिवक्ता उर्वशी घोष, अधिवक्ता नीतू भोई, अधिवक्ता आनंद मुग्री, अधिवक्ता पारसमणि नायक आदि अधिवक्ताओं ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की गई है कि वे बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेकर एक मजबूत और कार्यशील कार्यकारिणी का चुनाव करें, जो अगले पांच वर्षों तक अधिवक्ताओं के हितों का प्रतिनिधित्व कर सके। 

अधिवक्ता भोई ने की सहयोग एवं समर्थन की अपील

इधर अधिवक्ता विवेकानंद भोई ने एक अपील जारी कर कहा है कि आप सबके सहयोग और विश्वास से मैं सदैव प्रेरित रहा हूँ।
अब मैं स्टेट बार एसोसिएशन चुनाव 2025 में मतपत्र संख्या 105 से प्रत्याशी के रूप में आप सभी के समक्ष उपस्थित हूँ। मेरा उद्देश्य सदैव अधिवक्ता समुदाय की समस्याओं के समाधान, हमारे पेशे की गरिमा को और सुदृढ़ बनाने तथा सभी साथियों की आवाज़ को उचित मंच तक पहुँचाने का रहा है। इसी भावना के साथ मैं आप सबसे आग्रह करता हूँ कि मुझे अपना बहुमूल्य मत देकर, अपनी प्रथम वरीयता (1st Preference) प्रदान करें। वरिष्ठ अधिवक्ता भोजराज बारीक ने अपने साथियों से वरिष्ठ अधिवक्ता दावेदार विवेकानंद भोई के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

  • Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर