BLACKMAI LING; होटल कारोबारी दीपक टंडन को कोर्ट से झटका, जमानत देने से इनकार

रायपुर, फर्जी खबरें प्रकाशित करने, AI टूल की मदद से लोगों की तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक सामग्री के जरिए ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन को अदालत से राहत नहीं मिली है। नवम सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में करीब 10 FIR दर्ज हैं।

न्यूज पोर्टल की आड़ में फर्जी खबरें चलाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, दीपक टंडन पर एक न्यूज पोर्टल की आड़ में भ्रामक खबरें प्रकाशित करने का आरोप है। इन खबरों के जरिए संबंधित लोगों की छवि खराब करने की कोशिश की जाती थी। आरोप है कि AI टूल की मदद से लोगों की तस्वीरों में छेड़छाड़ कर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री तैयार की जाती थी। इसके बाद इन तस्वीरों और खबरों को फैलाने की धमकी देकर संबंधित लोगों से पैसे मांगे जाते थे। इस मामले में तिफरा निवासी मणिशंकर पांडेय की शिकायत पर सिरगिट्टी थाने में अपराध दर्ज किया गया था।

6 नवंबर को रायपुर से हुई थी गिरफ्तारी

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 6 नवंबर को रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से दीपक टंडन को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए थे। पुलिस का दावा है कि मोबाइल फोन की जांच में आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो मिले हैं। फिलहाल इन डिजिटल सबूतों की बारीकी से जांच की जा रही है।

प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाया गया दीपक टंडन

ताजा जानकारी के मुताबिक, पुलिस दीपक टंडन को प्रोडक्शन वारंट पर बिलासपुर से रायपुर लेकर आई और उसे अदालत में पेश किया गया। वहीं, ब्लैकमेलिंग के इस मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए नवम सत्र न्यायाधीश की अदालत ने उसे राहत देने से इनकार कर दिया।

दीपक और पत्नी बरखा के खिलाफ करीब 10 FIR

पुलिस के मुताबिक, दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ रायपुर, कोरबा और सक्ती समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में करीब 10 FIR दर्ज हैं। इन मामलों में दोनों पर कई तरह की धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।इनमें होटल पर अवैध कब्जा, जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले और फर्जी सौदों के आरोप शामिल हैं। इसके अलावा फॉर्च्यूनर कार बेचने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी, कोयला कारोबारियों और SECL में ठेका दिलाने का झांसा देकर पैसे लेने तथा रकम वापस मांगने पर धमकी देने के आरोप भी हैं। AI से तैयार तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेलिंग का मामला भी इनमें शामिल है।

पूर्व DSP कल्पना वर्मा विवाद में भी आया था नाम

दीपक टंडन का नाम इससे पहले पूर्व DSP कल्पना वर्मा से जुड़े विवाद में भी सामने आ चुका है। फिलहाल पुलिस जब्त मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; तीन फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ एफआईआर दिवाली के दौरान हुई थी तीन श्रमिकों की मौत

    रायपुर. पुलिस ने दिवाली के दौरान सिलतरा और उरला की फै‌ष्ट्रिरयों में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में जांच के बाद अब जुर्म दर्ज किया है.…

    ACCIDENT; बस की टक्कर से 3 लोगों की मौत, मौके पर मचा हड़कंप, राम सप्ताह में शामिल होने जा रहे थे

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसी बीच सक्ती जिले…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..