CRIME; फर्जी दस्तावेजों से लिया जल जीवन मिशन में 26 करोड़ का ठेका, महाराष्ट्र की कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर, फर्जी दस्तावेजों से जल जीवन मिशन में 26 करोड़ रुपए का ठेका लेने और वर्क ऑर्डर जारी करने का मामला सामने आया है. मामले में महाराष्ट्र की कंपनी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. कंपनी ने  जल जीवन मिशन का ठेका लेने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा कराए थे. अब महाराष्ट्र में छापेमारी की तैयारी है. उन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ठेका और वर्क ऑर्डर दिया.

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि साल 2023 में जल जीवन मिशन में 26 करोड़ से ज्यादा का टेंडर निकाला था.  इसमें सबसे ज्यादा काम बिलासपुर में होने थे. इस काम को लेने के लिए कंपनी ने अनुभव प्रमाण पत्र, शपथ पत्र समेत अन्य दस्तावेज जमा किए थे. कंपनी का दावा था कि उसे सतारा, महाराष्ट्र में काम करने का अनुभव है. इसी प्रमाण पत्रों के आधार पर कंपनी को ठेका जारी कर दिया गया. महाराष्ट्र की कंपनी विजय वी के संचालक विजय वी सांलुके ने ही इन फर्जी दस्तावेजों को जमा किया था. 

पुलिस अब उन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है, जिन्होंने इस ठेके को मंजूरी दी थी, और उन पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. 

  • Related Posts

    ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर…

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….