राजनीति

POLITICS;साय मंत्रिमंडल का विस्तार फिर चर्चा में, बस्तर संभाग को मिल सकता है नया मंत्री

विस्तार

0 साय कैबिनेट में 3, 4 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। शुक्रवार को प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सीएम साय की मुलाकात और चर्चा को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी बीच मंत्री पद की दौड में शामिल विधायक पुरंदर मिश्रा अचानक कल शनिवार को भुबनेश्वर उडीसा रवाना हो गए, हालाकि इसे उनका व्यक्तिगत दौरा माना जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार इसी माह में होगा। 14 या 15 जून को तीन से चार से विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही दो मौजूदा मंत्रियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। कोंडागांव से विधायक लता उसेंडी, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, दुर्ग से गजेंद्र यादव, रायपुर से पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत और सुनील सोनी संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल हैं। विधाय्क पुरंदर मिश्रा के उडीसा दौरे को इसी से जोडकर देखा जा रहा है, क्योंकि छत्तीसगढ में उडिया समाज से एक मंत्री की मांग कर रहे है। यहां उडिया भाषी विधायक के रुप में उनकी पहचान है। वैसे श्री मिश्रा उडीसा विधानसभा चुनाव में भी पसीना बहाया था।

बता दें कि संगठन स्तर पर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाए रखने के लिए इन नामों पर चर्चा के साथ सहमति बनी है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में बदलाव के तहत दो मौजूदा मंत्रियों को हटाने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि उनके नामों का आधिकारिक तौर पर पुष्टि करने से सत्ता व संगठन से जुड़े लोग बच रहे हैं।

बस्तर को मिल सकता है एक और मंत्री पद

राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार और आरएसएस का बस्तर पर जिस तरह से फ़ोकस बढ़ा है, उसे देखते हुए बस्तर से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। संभावितों में लता उसेंडी का नाम पहले भी आ चुका है, लेकिन कोई और चौंकाने वाला नाम भी बस्तर से शामिल हो सकता है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के मंत्रियों के परफार्मेंस और संख्या को देखते हुए एक-एक को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button