TIRANGA;भाजपा का ‘हर घर तिरंगा अभियान आज उत्तर विधानसभा में ,पुरंदर मिश्रा दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही हैं| इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन आज मंगलवार को किया गया हैं, इस यात्रा का शुभारंग एवं नेतृत्व उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी उत्तर विधान सभा की यह तिरंगा यात्रा तेलीबांधा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपरान्ह 3 बजे प्रारंभ होगी और तेलीबांधा गौरव पथ, तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) होते हुए भगत सिंग चौक, कचहरी चौक, जयस्तंभ चौक होते हुए शारदा चौक स्थित डॉ श्यामाप्रशाद मुखर्जी के प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर संपन्न होगी।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद,  प्रदेश प्रवक्ता नलीनिश ठोकने, लोकेश कावड़िया, उमेश घोरमोड़े, विपिन पटेल, अनूप खेलकर, सुनील कुकरेजा, संतोष साहू, गोरेलाल नायक, अर्पित सूर्यवंशी, आशीष आहूजा, योगी साहू, भरत कुंडे,जितेंद्र साहू, राजेश तांडी,राहुल यादव सहित भाजपा नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय पहचान की भावना को मजबूत करते हुए नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने की पहल है और हम सभी भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा का संदेश लेकर निकलेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS;देश में अघोषित आपातकाल, भाजपा की राजनीति विभाजनकारी, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल का भाजपा पर हमला

    रायपुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल आज राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी…

    POLITICS; राहुल गांधी के स्वागत में भी गुटबाजी का नजारा,पार्टी को मजबूत करने पर दिया जोर

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी कल एक दिन के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। अभनपुर…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’