NAXALITE; 1 करोड़ 18 लाख के इनामी 23 नक्सलियों ने डाले हथियार, सरेंडर करने वालों में 3 दंपति भी शामिल

 जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर में ‘लाल आतंक’ अब दम तोड़ने लगा है. एक तरफ लगातार सुरक्षाबलों के जवानों द्वारा चलाए जा रहे है एंटी नक्सल ऑपरेशन में नक्सली ढेर हो रहे हैं. दूसरी तरफ साय सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सली खुद अपने हथियार डालकर सरेंडर कर रहे हैं. इस कड़ी में 12 जुलाई को सुकमा में 23 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इन नक्सलियों के ऊपर 1 करोड़ 18 लाख रुपए का इनाम था. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में लोकेश भी शामिल है, जो साल 2012 में सुकमा कलेक्टर का अपहरण करने की वारदात में शामिल था.

12 जुलाई 2025 को सुकमा जिले में 23 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इनमें 14 पुरुष और 9 महिला नक्सली हैं. साथ ही 3 दंपति भी हैं. इन नक्सलियों पर 1 करोड़ 18 लाख रुपए का इनाम था. आत्मसमर्पित नक्सलियों में 1 डीवीसीएम, 6 पीपीसीएम, 4 एसीएम और 12 पार्टी सदस्य शामिल हैं.

कलेक्टर का अपहरण करने वाले लोकेश ने भी किया सरेंडर

सुकमा में सरेंडर करने वाले 23 नक्सलियों में नक्सली लोकेश भी शामिल है, जो साल 2012 में सुकमा कलेक्टर का अपहरण करने की वारदात में शामिल था. इसके अलावा बीजापुर के करेगुट्टा में नक्सलियों के खिलाफ इस साल शुरू किए गए सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन समेत बुरकापाल, कासाराम, डब्बामरका, पोटकपल्ली, पालचलमा मुठभेड़ में शामिल नक्सली भी इस आत्मसमर्पण में शामिल हैं.

इन 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा में सरेंडर करने वाले 23 नक्सलियों में से 11 नक्सलियों पर 8-8 लाख, 4 नक्सली पर 5-5 लाख, 1 नक्सली पर 3 लाख और 7 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था. इस तरह इन नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 18 लाख रुपए का इनाम था. इस आत्मसमर्पण में हिड़मा के पीएलजीए बटालियन में सक्रिय 8 हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं. आत्मसमर्पित नक्सलियों में डीव्हीसीएम 01, पीपीसीएम 06, एसीएम 04 एवं 12 पार्टी सदस्यों ने सरेंडर किया है. आत्मसमर्पित नक्सली में 9 महिला सहित 14 पुरुष नक्सली शामिल हैं. आत्मसमर्पित नक्सलियों में 3 नक्सली दंपति भी हैं.

सुकमा में सरेंडर करने वाले 23 नक्सलियों में से 11 नक्सलियों पर 8-8 लाख, 4 नक्सली पर 5-5 लाख, 1 नक्सली पर 3 लाख और 7 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था. इस तरह इन नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 18 लाख रुपए का इनाम था.

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई