CRIME; तोमर ब्रदर्स के खिलाफ 7वीं FIR दर्ज, व्यापारी को 2 लाख देकर वसूले 30 लाख रुपए

रायपुर, राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना में सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर ब्रदर्स और उसके गिरोह के खिलाफ अवैध वसूली व धमकी देने का एक और मामला सामने आया है। व्यापारी भोपाल मणि साहू की शिकायत पर पुलिस ने रोहित तोमर, दिव्यांश, आकाश, योगेश सिन्हा समेत अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

तोमर बंधुओं ने व्यापारी से 2 लाख के बदले 30 लाख रुपये वसूले गए थे। मुख्य आरोपी वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर को एक महीने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दोनों पर पांच हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है, वहीं गिरफ्तारी वारंट भी इनके खिलाफ जारी है। गौरतलब है कि दिव्यांश पहले से न्यायिक रिमांड पर जेल में है। इस गिरोह पर अब तक दो थानों में कुल सात एफआइआर दर्ज हो चुकी हैं।

तोमर बंधुओं ने मासिक ब्याज पर उधार लिए थे पैसे
प्रार्थी ने बताया कि उसने व्यवसाय के लिए दिसंबर 2022 में रोहित तोमर से दो लाख रुपये तीन प्रतिशत मासिक ब्याज पर उधार लिए थे। इस दौरान आरोपियों ने कोरे स्टांप पर हस्ताक्षर करवाकर अपने पास रख लिए। बाद में आरोपी लगातार ब्याज के नाम पर वसूली करने लगे।

पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की
आरोप है कि वाट्सएप कॉल पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोपियों कई बार व्यापारी के घर पहुंचकर भी धमकी देते थे। इसके साथ ही व्यापारी ने बताया कि अब तक किस्तों में नकद, फोन-पे व गूगल-पे के जरिए कुल 30,26,200 आरोपियों को दे चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि कई केस दर्ज होने के बाद पुलिस अब तक मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने इनका पता बताने पर 5 हजार रु इनाम की घोषणा भी की है।

  • Related Posts

    FIR; केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख के गबन का खुलासा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान गबन और अवैध परिवहन का बड़ा मामला उजागर हुआ है। प्रशासन की आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान…

    MURDER; एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…