CABINET; साय कैबिनेट का आज होगा विस्तार, 3 नए मंत्री लेंगे शपथ… सभी विधायकों को बुलावा

 रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज साय मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम होगा. राजभवन में सुबह 10:30 बजे साय कैबिनेट के तीन नए मंत्री शपथ लेंगे. राज्यपाल रमेन डेका आज अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. अन्य मंत्री, BJP के विधायक भी होंगे शपथ समारोह में मौजूद रहेंगे.  इतना सस्पेंस पहली बार

कैबिनेट में रिक्त मंत्रियों के पदों पर नियुक्ति को लेकर लंबा इंतजार पहली बार करना पड़ रहा है। इसके अलावा पहली बार ही इतना सस्पेंस भाजपा में देखने को मिल रही है। इसके पहले भी रमन सरकार में एकाध साल तक ही एक-दो मंत्रियों के पद रिक्त रहे हैं। इसके बाद मंत्रियों की नियुक्ति कर दी जाती है। कभी भी आज कल वाली बात नहीं आई।

सूरजपूर जिले का दौरा करेंगे सीएम

सीएम साय आज मंत्रिमंडल के 3 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वे सूरजपूर जिले के दौरे पर रवाना हो जाएंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वे 10:30 बजे राजभवन में आयोजित मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे रायपुर हेलीपेड से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1:15 बजे सूरजपुर में नए भाजपा कार्यालय अटल कुंज का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद दोपहर 2:50 बजे रजत जयंती महोत्सव के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. वहीं शाम 5 बजे सीएम विष्णुदेव साय वापस रायपुर लौट आएंगे

दिल्ली से रायपुर आएंगे विस अध्यक्ष डॉ. रमन 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज सुबह दिल्ली से रायपुर आएंगे. निर्धारित कार्यक्रम अनुसार, सुबह 8 बजे दिल्ली से रायपुर पहुचेंगे. इसके बाद वह सुबह 10:30 बजे राजभवन में तीन नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे.

दिल्ली जाएंगे वित्त मंत्री चौधरी 

GST की बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज दिल्ली रवाना होंगे. दिल्ली के विज्ञान भवन में जीएसटी की बैठक आयोजित होगी है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र के जीएसटी में बदलाव के ऐलान पर चर्चा संभव है. वहीं दिल्ली में आयोजित अन्य बैठकों में भी वित्त मंत्री शामिल होंगे.

  • Related Posts

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    0 डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री साय रायपुर, छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार…

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश