30 हजार की सैलरी वाली संविदा इंजीनियर के घर में मिला 30 लाख का टीवी; आलीशान फार्म हाउस में 70 से 80 गाय भी

भोपाल, मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन में पदस्‍थ एक महिला सहायक इंजीनियर के भोपाल के बीस किमी दूर बिलखिरिया में स्‍थित दो ठिकानों पर लोकायुक्त भोपाल ने गुरुवार सुबह छह बजे छापेमारी की। आय से अधिक संपत्‍ति के मामले में यह कार्रवाई की गई है। टीम को तलाशी के दौरान भूखंड और प्रापर्टी से संबंधित दस्‍तावेज मिले हैं। शुरूआती जांच का आंकड़ा सात करोड़ के करीब पहुंच गया है। आरोपी सहायक इंजीनियर संविदा में रूप में काम कर रही है और उसे करीब तीस हजार रुपये प्रतिमाह मिल रहा था। अधिकांश संपत्‍ति उसने अपने पिता के नाम पर ली है। टीम को जांच में सहायक इंजीनियर के ठिकाने पर 30 लाख का टीवी बरामद हुआ। इसके अलावा उसके आलीशान फार्म हाउस में 70 से 80 गाय भी बंधी मिलीं।

लोकायुक्त एसपी मनु प्यास के मुताबिक हेमा मीणा प्रभारी सहायक यंत्री (संविदा) मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन भोपाल के विरुद्ध वर्ष 2020 में आय से अधिक संपत्ति का अर्जन करने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त कार्यालय में जांच प्रकरण पंजीबद्ध किया। विशेष पुलिस स्थापना भोपाल संभाग भोपाल द्वारा जांच प्रारंभ की गई थी। जांच में पाया गया कि हेमा मीणा द्वारा अपने पिता रामस्वरूप मीणा के नाम पर ग्राम बिलखिरिया भोपाल में 20000 वर्ग फीट भूमि क्रय कर उस पर लगभग एक करोड़ मूल्य का भवन निर्माण किया और भोपाल रायसेन एवं विदिशा में विभिन्न गांव में कृषि भूमि आदि क्रय की। साथ ही हेमा मीणा द्वारा हार्वेस्टर, धान बुवाई मशीन, ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि उपकरण क्रय किए गए हैं।

हेमा मीणा द्वारा संपत्तियों एवं अन्य मदों में किए गए हैं, व्यय उसे प्राप्त वैध आय से दो सौ बत्तीस प्रतिशत अधिक होना पाया गया। इस कारण से हेमा मीणा के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम भोपाल से सर्च वारंट प्राप्त कर तीन स्थानों पर गुरुवार को कार्रवाई प्रारंभ की गई। यह कार्रवाई लोकायुक्‍त एसपी मनु व्यास के मार्गदर्शन में डीएसपी संजय शुक्ला के निर्देशन में की जा रही है।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा