30 फीसदी नए युवाओं पर दांव खेल सकती है भाजपा; टिकट वितरण में चलेगा मजबूत पकड का फार्मूला

रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा विधानसभा चुनाव 2023 में जीत की रणनीति बनाने के साथ-साथ अपने उम्मीद्वारों के चयन में भी जुटी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो 30 प्रतिशत नए युवा चेहरों पर पार्टी दांव खेल सकती है। इससे सत्ता वापसी के साथ छत्तीसगढ़ भाजपा पीढ़ी परिवर्तन का अवसर भी तलाश रही है।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उसमें भी यह माना जा रहा है कि टिकट वितरण में चूक हुई थी। इस बार रणनीति सफल रही तो टिकट 30 से 45 साल तक के दावेदारों को दिया जाएगा, जिससे पार्टी के प्रति युवाओं का रुझान और उनके लिए अवसर बढ़ाए जा सके। वर्तमान के 14 विधायकों में नौ विधायकों की रिपोर्ट खराब बताई जा रही है। इनमें पांच ही ऐसे विधायक हैं जिन पर दोबारा दांव खेलने की स्थिति है।

इधर, टिकट के लिए सही प्रत्याशी चयन को लेकर चल रहे सर्वे के बीच प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से नए उम्मीद्वारों ने भी दावेदारी शुरू कर दी है। पार्टी भी बूथ स्तर पर दावेदारों की कुंडली खंगाल रही है। सर्वे लगातार जारी है, जिनकी छवि को लोग अधिक पसंद करेंगे, उनकी पैठ गहरी मानी जाएगी। इसे विभिन्न माध्यम से क्रास चेक भी किया जा रहा है। हालांकि पार्टी के शीर्ष नेताओं का कहना है कि एज फैक्टर की जगह पैठ फैक्टर काम आएगा।

छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन का मानना है कि पार्टी उन्हीं लोगों को टिकट देगी जिनकी पैठ जमीन स्तर पर सबसे अधिक है और इसका आकलन भी हो रहा है। इसके पहले छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम माथुर ने भी पत्रकारों से कहा था कि जिताऊ प्रत्याशी को ही मैदान में उतारा जाएगा।

बागियों से निपटना बड़ी चुनौती

राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो भाजपा को आदिवासी नेता नंद कुमार साय के कांग्रेस प्रवेश करने के बाद तगड़ा झटका लगा है। लिहाजा, पार्टी को अब अन्य बागियों का भी डर सता रहा है। इसके लिए भाजपा अब पुराने व वरिष्ठ नेताओं को भी विश्वास में लेकर चलने की दरकार है। पार्टी ने पुराने और बड़े चेहरों को लेकर भी दोबारा मूल्यांकन शुरू किया है।

  • Related Posts

    CONGRESS; 27 हजार बूथों तक पहुंचेगी कांग्रेस, दीपक बैज बोले- प्रदेशभर में चलाया जाएगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस अब प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुका है, जहां 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर चौपाल लगाकर जनता…

    CJP ; देशभर में जनाधार बढ़ाने की कवायद, सीजेपी ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई नई टीम

    नईदिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने संगठन के विस्तार के तहत शनिवार को 10 राज्यों और क्षेत्रों में जोनल प्रभारियों की नियुक्ति करने और राज्य एवं क्षेत्रीय समन्वय समितियों के…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत