31 अगस्त से होगा एशिया कप का आगाज, पाकिस्तान में खेले जाएंगे 4 मैच

नईदिल्ली,  एशिया कप 2023 का आयोजन 31 अगस्त से 17 सितंबर तक होगा। मैच श्रीलंका और पाकिस्तान में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जाएगा। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल टीम हिस्सा लेंगे। चार मैच पाकिस्तान और नौ मुकाबले श्रीलंका में होंगे।

6 टीमों के बीच होंगे 13 मुकाबले

एशिया कप में भारत और श्रीलंका समेत कुल 6 टीमों के बीच 13 मैच खेले जाएंगे। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। बता दें 2022 में पाकिस्तान को हराने के बाद श्रीलंका डिफेंडिंग एशिया कप चैंपियन है।

2-2 टीमें सुपर 4 खेलेंगी

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने फिलहाल वैन्यू सूची में शहरों के नाम का उल्लेख नहीं किया। ACC ने जानकारी दी कि इस बार टूर्नामेंट में दो ग्रुप में होंगे। दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें सुपर-4 स्टेज तक पहुंचेंगी। सुपर-4 राउंड की टॉप 2 टीम फाइनल में खेलेंगी।

वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा एशिया कप

एशिया कप इस बार वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से एशिया कप सभी टीमों के लिए बेहद ही अहम टूर्नामेंट है। भारत, नेपाल और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है। वहीं, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान दूसरे ग्रुप में रहेंगे। दोनों ग्रुप से टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी। सुपर-4 के सभी मैच और फाइनल भी श्रीलंका में ही खेले जाएंगे।

  • Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई