POLICE; 13 वर्षों में दर्ज 132 प्रकरणों में जप्त करीब 5 टन गांजा का नष्टीकरण,सिंघोड़ा में 35 एवं सरायपाली में 32 प्रकरण दर्ज थे

महासमुंद, जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए मूल्य का गांजा नष्ट कर दिया। जिले के विभिन्न थाना और चौकी में 13 वर्षों में दर्ज 132 प्रकरणों में जप्त 5227.998 किलोग्राम (करीब 5 टन) गांजा का नष्टीकरण किया गया। ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला आबकारी अधिकारी सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।

यह कार्रवाई “राष्ट्रव्यापी ड्रग निपटान पखवाड़ा” (16 से 30 सितंबर 2025) के तहत की गई। इसी क्रम में 23, 24 और 27 सितंबर 2025 को ग्राम मूढ़ेना स्थित बाला जी पावर प्लांट में जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के समक्ष गांजा का भौतिक सत्यापन कर बायलर में जलाकर नष्ट किया गया। भौतिक सत्यापन में 13 वर्षों से जब्त गांजा का वजन कितना कम हुआ इसका उल्लेख नहीं किया गया है। क्योंकि 13 वर्षों में गांजे की सूखत बढना स्वाभाविक है। बहरहाल जिले के थाना सिंघोड़ा – 35 प्रकरण, सरायपाली – 32 प्रकरण, खल्लारी – 2 प्रकरण, बलौदा – 4 प्रकरण, पिथौरा – 6 प्रकरण, पटेवा – 3 प्रकरण , सांकरा – 7 प्रकरण, तुमगांव – 1 प्रकरण, महासमुंद – 6 प्रकरण, बागबाहरा – 5 प्रकरण, तेंदुकोना – 1 प्रकरण, कोमाखान – 14 प्रकरण, बसना – 16 प्रकरण। इस तरह से कुल 132 प्रकरणों (वर्ष 2012 से 2025 तक दर्ज) में जप्त गांजा को सत्यापन के बाद नष्ट करना बताया गया है।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा