CRIME; शारदा इंस्टीट्यूट का मैनेजर चैतन्यानंद सरस्वती आगरा के होटल से गिरफ्तार, दिल्ली ले गई पुलिस

0 ताजगंज क्षेत्र के होटल फर्स्ट के कमरा नंबर 101 में रुका था चैतन्यानंद, स्वामी पार्थसारथी के नाम से होटल के रजिस्टर में कराई थी एंट्री

नईदिल्ली, दक्षिण दिल्ली स्थितशारदा इंस्टीट्यूट शिक्षण संस्थान से जुड़े स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन शोषण और छात्राओं के करियर को बर्बाद करने जैसे संगीन आरोप लगे हैं. खुद को आध्‍यात्मिक गुरु बताने वाला बाबा एक बड़ा कांडी निकला. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे आगरा से गिरफ्तार कर लिया है. चैतन्यानंद पर एक या दो नहीं, बल्कि दर्जनभर से ज्‍यादा छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोपी बाबा लंबे समय से छात्राओं को अच्छी प्लेसमेंट का झांसा देकर उनके साथ खिलवाड़ कर रहा था. लेकिन कहते हैं न कि हर पापी के पाप का घड़ा एक दिन जरूर फूटता है. चिन्‍मयानंद के साथ भी कुछ वैसा ही हुआ. खुद को इंटरनेशनल पर्सन बताने वाला यह बाबा आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ ही गया.

होटल फर्स्ट बना ठिकाना
पुलिस जांच में सामने आया कि फरार चल रहा चैतन्यानंद आगरा के ताजगंज इलाके के होटल होम फर्स्ट में छिपा हुआ था. होटल के रूम नंबर 101 को उसने अपना अड्डा बना रखा था. यहीं से वह रात में छात्राओं को बुलाता और उन्हें लालच देकर फंसाने की कोशिश करता था. उसके खिलाफ 4 अगस्त को दिल्ली के वसंतकुंज थाने में मामला दर्ज किया गया था और तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

देर रात बाबा पर कसा शिकंजा
शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजकर 30 मिनट पर अचानक होटल के बाहर पुलिस की हलचल बढ़ गई. टीम ने होटल को घेरा और सीधे रूम नंबर 101 में पहुंच गई. बाबा बिना ज्यादा विरोध किए पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तार करने के बाद उसे सीधे दिल्ली ले जाया गया.

होटल स्टाफ का खुलासा
होटल स्टाफ ने बताया, बाबा हमारे होटल में किसी के साथ आए थे. उन्होंने आईडी जमा कराई थी. रात में करीब 3 बजे पुलिस पहुंची और बिना हमसे कोई जानकारी लिए सीधे कमरे में जाकर बाबा को पकड़ लिया. वह हमारे बगल में रहने वाले कौशल भाई के साथ आए थे.

काले कारनामों का खुला राज
स्वामी चैतन्यानंद की गिरफ्तारी के साथ उसकी काली दुनिया का सच सामने आ गया है. पीड़िताओं की शिकायत और पुलिस की सख्ती ने दिखा दिया कि चाहे कोई कितना भी बड़ा गुरु क्यों न बने, पाप का घड़ा एक दिन जरूर फूटता है. अब दिल्ली पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है और केस में बड़े खुलासे होने की संभावना है.

  • Related Posts

    PROTEST; अब छग. के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग, राजधानी में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने भी दिया समर्थन

    रायपुर. धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग उठ रही है. राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में रविवार को बड़ी संख्या में छात्र…

    CGPSC SCAM; ईडी ने पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में करेगी पेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC घोटाला मामले में CBI के बाद अब ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र