40 लाख की ठगी करने वाला फर्जी तांत्रिक गिरफ्तार; हवन-अनुष्ठान के लिए लेता था टीवी, मोबाइल और गहने

रायपुर, घर में भूत-प्रेत का साया है। बड़ा हादसा होने वाला है। ग्रह नक्षत्र सही नहीं चल रहे। इन सब बातों को भय पैदा कर 40 लाख की ठगी करने वाले फर्जी तांत्रिक ब्रह्म दत्त इंगले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलत: नीमगांव नासिक महाराष्ट्र का रहने वाला है। आरोपी प्रार्थी से 15 लाख रुपये लेने रायपुर आया था। फाफाडीह स्थित रायल होटल में रूका था। जहां से उसको गिरफ्तार किया गया। तंत्र मंत्र करने के लिए टीवी, मोबाइल, गहने और पैसे मांगता था।

पूछताछ पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह तंत्र मंत्र के नाम पर प्रार्थी से पैसे वसूले हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एप्पल कंपनी का मोबाइल भी जब्त किया है, जिसको अनुष्ठान के समय तोड़ने के नाम पर उसने लिया था। उसके कब्जे से तांत्रिक होने का विजिटिंग कार्ड भी जब्त किया है। आरोपी ने बताया है कि रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में उसके कई जजमान है। पुलिस उसके बैंक खाते को फ्रीज करवा रही है। ठगी के पैसे से वह अय्यासी करता था।

पुरानी बस्ती सीएसपी सुरेश ध्रुप ने बताया कि पुरानी बस्ती निवासी लेखराम साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसने बताया कि नीमगांव नासिक महाराष्ट्र के ब्रह्म दत्त इंगले नाम के व्यक्ति से उसकी पहचान लगभग चार वर्ष पहले रायपुर में ही हुई थी। इंगले ने अपने परिचय तांत्रिक के रूप में दिया था। शुरुआत में घर पर छोटी मोटी समस्याओं को दूर करने के लिए तंत्र-मंत्र करने के नाम पर पैसा लेता रहा। घर के सदस्यों के बीमार पड़ने पर अस्पताल न जाकर तंत्र-मंत्र से ठीक करने दावा करता था। धीरे धीरे घर पर घोर संकट आने, कार एक्सीडेंट में मृत्यु, बच्चे के अकाल मृत्यु का भय दिखा कर बड़े-बड़े अनुष्ठान करने के लिए पैसे मांगता रहा। इसके बाद फिर अनुष्ठान में बाधा आ गई है कह है प्रार्थी को डराकर-डराकर पैसे मांगता रहा। प्रार्थी ने चार साल में 40 लाख रुपये दे भी दिए। उसे जब इंगेल पर शक हुआ तो थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

अनुष्ठान में एप्पल कंपनी का फोन जलाने के लिए मांगा

आरोपित ने अनुष्ठान में एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन मांगा। उसने कहा कि हवन में जलाना पड़ेगा कहकर दो बार मंहगे मोबाइल लिए। एक बार टीवी फाइनेंस करवाया। सोने चांदी के गहने ले लिए। प्रार्थी अनिष्ट होने के डर से रुपये अपने अकाउंट से और दोस्तों परिचितों के अकाउंट से उधारी लेकर आरोपित के अकाउंट पर पैसे भेजता रहा। जब प्रार्थी बात करना बंद करता तो दिन में सौ-सौ बार कर उसे परेशान करता करता था।

सड़क हादसे में पूरे परिवार की हो जाएगी मौत का भय

हद तो तब हो गई जब आरोपित ने पूरे परिवार का सड़क हादसे में अकाल मृत्यु का भय दिखा कर अनुष्ठान करने 15 लाख रुपये की मांग करने लगा। इसके बाद प्रार्थी ने ब्रह्म दत्त इंगले के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई