43.5 डिग्री की गर्मी से झुलस रहा ओडिशा; लू का अलर्ट जारी

भुबनेश्वर, अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही देश के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी पड़ने लगी है। ओडिशा में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी जारी किया है।

ओडिशा के बारीपदा में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस महीने रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमने विशेष रूप से 14-15 अप्रैल के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अगले तिन दिनों तक ओडिशा में तेज गर्मी बनी रहने की संभावना है। लोगों से कहा गया है कि वे हीटवेव से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतें।

अगले दो दिनों में बढ़ सकती है गर्मी

10 अप्रैल को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में दिन का अधिकतम तापमान 37. 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विज्ञान एजेंसी ने संभावना व्यक्त की है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। उमाशंकर दास ने कहा कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। मैदानी इलाकों में हीटवेव की आशंका, पहाड़ी राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है। अरुणाचलप्रदेश और गुजरात में भी हल्की बारिश हो सकती है।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा