IRCTC; थाईलैंड घुमने का मौका, महज 47,800 रुपए में 4N/5D का रहेगा ट्रिप

नईदिल्ली, भारत से जब भी किसी खूबसूरत और फेमस जगह पर घूमने की बात आती है, हजारों लोग सबसे पहले थाईलैंड का नाम ही लेते हैं। थाईलैंड दुनिया का ऐसा खूबसूरत और प्रमुख देश है, जहां जाने का सपना हर किसी का होता है। ये एक दक्षिण-पूर्व एशियाई देश है, जो अंडमान समुद्र से लेकर गल्फ ऑफ थाईलैंड समुद्र तट से घिरा हुआ है, जो सैलानियों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है।

थाईलैंड, दक्षिण-पूर्व-एशिया एक ऐसा देश है, जहां भारतीय लोग भी घूमने का सपना देखते हैं, लेकिन पैसा अधिक लगने की वजह से थाईलैंड घूमने का सपना बस सपना ही रह जाता है। अगर आप थाईलैंड जाना चाहते हैं, तो IRCTC आपके सपने को पूरा करने के लिए एक शानदार टूट पैकेज लेकर आया है। जी हां, इस पैकेज के जरिए आप बड़ी ही आसानी से ये देश जा सकते हैं।

थाईलैंड ट्रिप पर जाने से पहले बता दें, आईआरसीटीसी जिस टूर पैकेज के जरिए आपको थाईलैंड घुमाने वाला है, उसका नाम ‘थ्रिल्लिंग थाईलैंड’ टूर पैकेज है। इस पैकेज की मदद से केवल थाईलैंड घूमने का सपना ही पूरा नहीं होगा, बल्कि देश की खूबसूरती और लाइफस्टाइल को करीब से भी देख सकते हैं। इन सबके अलावा देश के खूबसूरत और शानदार बीचेस से लेकर मेहमान नवाजी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

टूर पैकेज का नाम – थ्रिल्लिंग थाईलैंड
डेस्टिनेशन जो घुमाई जाएंगी – बैंकॉक, पटाया
ट्रैवल मोड – फ्लाइट
उड़ान की जगह – कोलकाता
ट्रैवल तारीख – 25-04-2025
वापसी तारीख – 29.04.2025
टूर पैकेज की सुविधाएं: जानकारी के लिए बता दें, खाने पीने से लेकर स्टे करने की सुविधा तक सब इसमें शामिल है। बता दें, थ्रिल्लिंग थाईलैंड के लिए जो फ्लाइट जाएगी वो कोलकाता से बैंकॉक और फिर जो वापसी के लिए फ्लाइट उड़न भरेगी वो बैंकॉक से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। बता दें, कोलकाता से जो बैंकॉक के लिए फ्लाइट जाएगी उसका नंबर FD 121 और जो बैंकॉक से वापस कोलकाता के लिए जाएगी उसका नंबर FD 120 है।

थाईलैंड टूर पैकेज की कीमत

टूर पैकेज कीमत एक व्यक्ति के लिए 54,700 रुपए
2 व्यक्ति एक साथ पैकेज बुक करते हैं, तो किराया 47,800 रुपए
अगर 3 व्यक्ति एक साथ पैकेज बुक कर रहे हैं, तो किराया 47,800 रुपए
अगर आपको बर्थ नहीं चाहिए, तो 5-11 साल के बच्चों के लिए किराया-40,800 रुपए

थाईलैंड टूर पैकेज बुक करने के लिए आप irctc.tourism.com की वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। पैकेज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप 8595904072, 9836918754 और 9735472614 नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं।25 अप्रैल के अलावा, 23 मई और 27 मई के लिए भी थ्रिल्लिंग थाईलैंड टूर पैकेज लोगों के लिए खोल दिया गया है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती