CRIME;बस्तर में सेक्स रैकट का भंडाफोड़, 3 महिला समेत 5 गिरफ्तार

जगदलपुर, बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर शहर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां एक किराए के मकान में जिस्मफरोशी का गोरखधंधा संचालित किया जा रहा था. जहां जाल बिछाकर पुलिस की टीम ने छापा मारा। छापेमारी में 3 महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई बोधघाट थाना क्षेत्र के तेतरखूंटी में की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय व्यक्ति ने थाना बोधघाट में शिकायत की थी कि तेतर खूंटी में किराए के मकान में कुछ लडकियां देह व्यापर कर रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने एएसपी, सीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की. पॉइंटर नियुक्त ने आरोपी युवती से फोन पर बात की, इस दौरान युवती ने अपना नाम कविता साहू बताया. उसने कहा कि  वह तेतरखूंठी इलाके में सेक्स के लिए लड़की उपलब्ध करा सकती है, और एक बार का रेट 1500 रुपये होगा. 

इसके बाद पुलिसकर्मी (पॉइंटर) ने निर्देश के अनुसार बताए गए मकान पर पहुंची. जहां पॉइंटर ने 1500 रुपए आरोपी युवती को थमाए, जब सौदा पक्का हो गया उसने इशारा किया और पुलिस की टीम ने रेड मार दी. कार्रवाई से हड़कंप मच गया. घर के कमरे से तीन महिला और 2 पुरुष को दबोचा गया. दबिश के दौरान मौके से “कविता साहू” उर्फ मानसी, पूजा नाग उर्फ मोना, केश कुमारी उर्फ किरण कोर्राम उर्फ मान्या, प्रवीण ए. पी. प्रकाश एस. और विपिन एम. जी. को पकड़ा गया.

महिला पुलिस अधिकारियों गोदावरी नागवंशी और सुजाता डोरा की पूछताछ में मुख्य आरोपी कविता साहू ने स्वीकार किया कि वह देह व्यापार के लिए पूजा नाग और केश कुमारी को अपने पास रखती थी, जबकि प्रवीण और विपिन रेगुलर ग्राहक थे. आरोपियों के कब्जे से 4,500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पांचों के खिलाफ थाना बोधघाट में पीटा एक्ट की धारा 3 और 5 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. मामला जमानती होने के कारण सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया.

  • Related Posts

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    महासमुंद, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े…

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग