BJP; भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज आएंगे छत्तीसगढ़, 500 कार्यकर्ताओं का किया जाएगा सम्मान

 रायपुर, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मंगलवार को रायपुर आएंगे. वे यहां पर ठाकरे परिसर में जहां अटल स्मृति आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे, वहीं एकात्म परिसर में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में शामिल होंगे. इस सम्मेलन के साथ ही भाजपा के सदस्यता अभियान में 100 से 500 या इससे ज्यादा सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा. 

भाजपा का राष्ट्रीय संगठन स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी पर उनके जन्म दिवस से लेकर कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. ये कार्यक्रम देश के सभी राज्यों में हो रहे हैं. प्रदेश का भाजपा संगठन भी अलग-अलग आयोजन कर रहा है. अटल स्मृति आयोजन के लिए प्रदेश स्तर के साथ जिलों में भी समिति बनाई गई है. अब प्रदेशस समिति की भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मंगलवार को ठाकरे परिसर में बैठक लेंगे और जानेंगे कि अब तक कहां क्या-क्या कार्यक्रम किए गए हैं और आने वाले समय में कहां क्या कार्यक्रम किए जानें हैं.

अटल स्मृति सम्मेलन

शहर जिला भाजपा ने एकात्म परिसर में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को दोपहर एक बजे किया है. इसी के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान में जिले के 100 से 500 सदस्य बनाने वालों को शतकवीर और 500 से ज्यादा सदस्य बनाने वालों को शक्ति वीर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने बताया ऐसे 500 कार्यकर्ता हैं जिनका सम्मान होगा. कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संभाग के प्रभारी राजेंद्र शर्मा के साथ ही शहर के सभी विधायक भी शामिल होंगे.

  • Related Posts

    POLITICS; केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पुराने साथियों से मिलकर गदगद हुए, स्मरण साझा किया

    रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहा का सक्ति जिले के कार्यक्रम से रायपुर वापस लौटने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित भाजपा के वरिष्ठ…

    POLITICS; मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई कांग्रेस में शामिल, पूर्व CM भूपेश बघेल बोले- पार्टी को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, छत्तीसगढ की राजनीति से एक बड़ी खबर से खलबली मच गई है। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास साहेब कांग्रेस में शामिल हो गए…

    You Missed

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले