DEATH; बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन, एक दिन पहले ही चुनाव के लिए किया था नामांकन

 ढाका, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी की प्रमुख खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में निधन हो गया. वे कई दिनों से एवरकेयर अस्पताल में भर्ती थीं, 20 दिनों से वेंटिलेटर पर थीं. उन्हें कई सारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं. निधन की पुष्टि उनके परिजनों और पार्टी नेताओं ने की है. बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच इस खबर ने हलचल मचा दी है.

जिया को थी ‘लीवर सिरोसिस’ जैसी गंभीर समस्या

खालिदा जिया का निधन मंगलवार (30 दिसंबर) को सुबह 6 बजे हुआ. उन्हें ‘लीवर सिरोसिस’ की गंभीर समस्या थी. इसके अलावा जिया को गाठिया, डायबिटीज और छाती एवं हार्ट जुड़ी समस्याएं थीं. उन्हें बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित एवरकेयर अस्पताल में इसी साल 23 नवंबर को भर्ती कराया गया था. उनकी हालत लगातार अस्थिर बनी हुई थी. डॉक्टर्स ने उन्हें गंभीर हालत में 11 दिसंबर को वेंटिलेटर पर रखा था.

दो दिन पहले ही डॉक्टर्स ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया था कि हालत बेहद नाजुक है. इसके बाद सोमवार (29 दिसंबर) को उनकी हालत और बिगड़ गई, उन्हें लंदन ले जाने की तैयारी की जा रही थी. एक विमान को भी स्टैंड बाय पर रखा गया था. बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया ने निधन से एक दिन पहले यानी सोमवार (29 दिसंबर) को बोगुरा- 7 सीट से चुनाव के लिए नामांकन भरा था. दोपहर लगभग तीन बजे पार्टी नेताओं ने उनका पर्चा डिप्टी कमिश्नर और रिटर्निंग अफसर के पास जमा किया था. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने खालिदा जिया के वेंटिलेटर पर होने के बाद भी उन्हें में चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया था.

  • Related Posts

    POLITICS; केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पुराने साथियों से मिलकर गदगद हुए, स्मरण साझा किया

    रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहा का सक्ति जिले के कार्यक्रम से रायपुर वापस लौटने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित भाजपा के वरिष्ठ…

    POLITICS; मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई कांग्रेस में शामिल, पूर्व CM भूपेश बघेल बोले- पार्टी को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, छत्तीसगढ की राजनीति से एक बड़ी खबर से खलबली मच गई है। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास साहेब कांग्रेस में शामिल हो गए…

    You Missed

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले