53 सीट पर बसपा और 37 सीट पर गोंगपा उतारेगी प्रत्याशी;विधानसभा चुनाव के लिये हुआ गठबंधन

रायपुर, विधानसभा चुनाव के पहले राज्य में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बीच गठबंधन हो चुका है। समझौते के बाद दोनों पार्टियों ने आपस में प्रत्याशियों को लेकर सीटों का बंटवारा किया है। प्रदेश की सभी सीटों पर दोनों पार्टी उम्मीदवार खड़ा करेगी। बसपा 53 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 37 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

सोमवार को राजधानी के गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के केंद्रीय कोआर्डिनेटर और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में पार्टी के गठबंधन की जानकारी दी।

दोनों पार्टियों की विचारधारा खाती है मेल

बसपा नेता रामजी गौतम ने कहा कि हमारी पार्टी आदिवासी, दलित, पिछड़े वर्ग के साथ जल-जंगल के अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। गोंगपा ने भी आदिवासियों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है। दोनों पार्टियों की विचारधारा मेल खाती है। इस बार छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बनाएंगे, जो जनता के लिए काम करेगी। गोंगपा के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह ने कहा हमारी पार्टी संविधान में विश्वास रखती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; सुको के ‘यात्रा मत करो’ वाले बयान पर भड़के सीजेपी के सौरभ दास, बोले- सिस्टम ने हमें कॉकरोच बना दिया

     नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हवाई किराया बढ़ाए जाने के मामले में तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. लेकिन इस दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि हवाई…

    POLITICS; US मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प के करीबी को मात देने वाली पिया डांडिया ने रचा इतिहास, जयपुर से खास रिश्ता

    फ्लोरिडा, एजेंसी, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. CNN के मुताबिक मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स हाउस और सीनेट…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश