6 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति! इंजीनियर के घर रेड में फटी रह गई आंख, लॉकर में भरी मिली नोटों की गड्डियां

भुबनेश्वर, ओडिशा में सरकारी कर्मचारी के भ्रष्टाचार का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां विजिलेंस विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए आदिवासी विकास एजेंसी (ITDA) बलिगुड़ा के सहायक कार्यपालक अभियंता (Assistant Executive Engineer) बैकुंठनाथ बेहरा से जुड़े नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. कार्रवाई के दौरान उनके परिवार से जुड़े बैंक लॉकरों से करीब 2 करोड़ रुपये नकद बरामद होने का दावा किया गया है.

विजिलेंस की यह कार्रवाई भुवनेश्वर, बालासोर, जाजपुर और कंधमाल जिले के बलिगुड़ा समेत कई स्थानों पर की गई. अधिकारियों के मुताबिक, बेहरा पर अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं. इसी आधार पर भुवनेश्वर स्थित विशेष सतर्कता न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर छापेमारी शुरू की गई.

भुबनेश्वर में 10,500 वर्ग फुट क्षेत्र में चार मंजिला आलीशान इमारत भी

छापेमारी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक और अन्य अधिकारियों की बड़ी टीम शामिल रही. जांच के दायरे में इंजीनियर के निजी आवास, सरकारी आवास, कार्यालय और परिवार से जुड़े अन्य ठिकाने भी शामिल किए गए. रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के दौरान अधिकारियों को बैकुंठनाथ बेहरा और उनके परिवार के नाम से जुड़ी पांच बहुमंजिला इमारतों की जानकारी मिली है. इनमें भुवनेश्वर के नीलाद्रि विहार में लगभग 10,500 वर्ग फुट क्षेत्र में बनी चार मंजिला आलीशान इमारत भी शामिल है. इसके अलावा भुवनेश्वर और जाजपुर जिले में चार अन्य आवासीय संपत्तियां भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं. विजिलेंस टीम ने अब तक 13 भूखंडों की भी पहचान की है, जिनमें से सात प्लॉट भुवनेश्वर के प्रमुख इलाकों में बताए जा रहे हैं. अन्य जमीनें जाजपुर और बारिपदा क्षेत्र में स्थित हैं.

बैंक लॉकर से मिला नकदी का जखीरा

जांच में सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब परिवार से जुड़े बैंक लॉकरों की तलाशी में करीब 2 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए. इससे पहले घरों की तलाशी के दौरान 2.66 लाख रुपये से अधिक नकदी भी जब्त की जा चुकी थी. विजिलेंस अधिकारी अब सोने-चांदी के आभूषणों, बैंक जमा, डाक बचत योजनाओं, निवेश और अन्य वित्तीय संपत्तियों का मूल्यांकन कर रहे हैं. तकनीकी विशेषज्ञों की टीम संपत्तियों और जमीनों की मौजूदा बाजार कीमत का भी आकलन कर रही है.

1999 में जूनियर इंजीनियर के रूप में हुई थी नियुक्ति

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, बैकुंठनाथ बेहरा ने वर्ष 1999 में जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी. उस समय उनका मासिक वेतन करीब 6 हजार रुपये था. बाद में उन्होंने विभिन्न आदिवासी विकास परियोजनाओं और इंजीनियरिंग विभागों में काम किया और इसी वर्ष उन्हें सहायक कार्यपालक अभियंता के पद पर पदोन्नति मिली थी.फिलहाल यह मामला ओडिशा में इस वर्ष की सबसे बड़ी भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति की जांचों में से एक माना जा रहा है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा