6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस; प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर होने वाले वृहद कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पूरे राज्य में भाजपा का स्थापना दिवस ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विविध बहुआयामी कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर हम सभी को संबोधित करेंगे।भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय की गरिमापूर्ण साज-सज्जा की गई है। पूरे कार्यालय परिसर को पार्टी के झंडों और तोरणों आदि से सजाया गया है। परिसर की लाइटिंग आदि भी काफी आकर्षक रूप से की गई है।

प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि पूरे देश में भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को विशेष रूप से मनाया जा रहा है। हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़ में बूथ स्तर पर, मंडल स्तर पर, जिला स्तर पर, राज्य स्तर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सम्पूर्ण विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने वाले हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अति विशेष अवसर पर हम सभी को संबोधित करेंगे।
भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में विशेष कार्यक्रम
प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में   स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में झंडारोहण उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन  प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लाइव सुना जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम प्रदेश भाजपा कार्यालय में 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे झंडारोहण के साथ प्रारंभ होगा। इसके बाद 9.45 बजे से प्रधानमंत्री का संबोधन प्रारंभ होगा।

  • Related Posts

    BJP; बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया पर फोकस, जिम्मेदारी मिलते ही डिलीट किए अकाउंट, हटाई पुरानी पोस्ट

    0 नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं दीपक मह्स्के नई दिल्ली, बीजेपी की नई टीम में जिस तरह सोशल मीडिया टीम को बढ़ाया गया है उससे ये संदेश…

    STRIKE; JSSC CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी परीक्षाएं होंगी रद्द, छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान

    रांची, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. TDPL एजेंसी के जरिए हुई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार