ट्रेन से पुरी पहुंचे नए राज्यपाल रघुवर दास; कल शपथ ग्रहण करने से पहले लेंगे प्रभु का आशीर्वाद, श्री मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

भुवनेश्वर, भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद लेने के लिए ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास पुरी पहुंच गए हैं। वह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से सुबह पुरी पहुंचे। रघुवर दास मंगलवार को नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। इसके लिए ओडिशा राजभवन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है।

जगन्‍नाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

रघुवर दास पुरी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद पुरी स्थित राजभवन गए हैं। वहां से वह भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए सुबह नौ बजे श्री मंदिर जाएंगे। करीब एक घंटे तक मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वह पुरी राजभवन के लिए रवाना होंगे। वहां से वह दोपहर 12.15 बजे भुवनेश्वर स्थित राजभवन के लिए रवाना होंगे। वह सोमवार को यहां रात्रि विश्राम करेंगे।

मंगलवार लेंगे राज्‍यपाल के रूप में शपथ

मंगलवार सुबह 8.45 बजे भगवान श्री लिंगराज के दर्शन के लिए जाएंगे। वहां करीब एक घंटे तक पूजा-अर्चना करने के बाद वह वापस राजभवन लौट जाएंगे। इसके बाद वह राजभवन के नए हॉल में सुबह 11.45 बजे  ओडिसा के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में ये भी होंगे शामिल

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, नए राज्यपाल अपने शपथ ग्रहण समारोह में अपने साथ करीब 80 दोस्तों और परिवार के सदस्यों को लेकर आ रहे हैं। ये सभी ट्रेन से एक साथ झारखंड से पुरी आएंगे। राज्यपाल को जेड + सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; केसी वेणुगोपाल के साथ हो गया खेला, वीडी सतीशन होंगे केरलम के अगले सीएम

     नईदिल्ली, केरलम में चुनाव नतीजों के करीब 10 दिन बाद आखिरकार सीएम का नाम फिक्स हो गया है. कांग्रेस नेता वीडी सतीशन का नाम नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर किया…

    POLITICS; निगम आयुक्त को हटाने खोला मोर्चा, कांग्रेस पार्षदों के साथ महापौर पहुंचे हाईकोर्ट

    दुर्ग, छ्त्तीसगढ के दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम के आयुक्त आर के पांडे को हटाने के लिए महापौर ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब 32 कांग्रेस पार्षदों के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…