दिल्ली में समाज कल्याण मंत्री के घर ED का छापा; कुमार आनंद के 9 परिसरों पर सर्च कर रही टीम

नईदिल्ली, दिल्ली में समाज कल्याण मंत्री कुमार आनंद के घर गुरुवार सुबह ED ने छापा मारा। जांच एजेंसी आनंद के घर सहित 9 अन्य जगह पर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है ये मामला मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है। इधर आज 2 नवंबर को सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए उपस्थित होने नोटिस भेजा गया है।

बता दें शराब नीति केस में जांच एजेंसी ED आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी पूछताछ करेगी। इसी केस में केजरीवाल से CBI ने अप्रैल में करीब साढ़े 9 घंटे तक पूछताछ की थी। शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह पहले से जेल में हैं।

AAP के तीन बड़े नेता गिरफ्तार
इस वक्त आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेता दो अलग मामलों में कस्टडी और जेल में हैं। ये नेता हैं- सत्येंद्र जैन, जो आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग के केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं, मनीष सिसोदिया, जो शराब नीति घोटाले में CBI की कस्टडी में हैं और संजय सिंह, जो शराब नीति घोटाले में ED की कस्टडी में हैं।

सत्येंद्र जैन: गिरफ्तारी- 31 मई 2022
31 मई 2022 को दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ED ने गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तारी 24 अगस्त 2017 को CBI की तरफ से दर्ज FIR को आधार बनाकर की गई थी। आरोप था कि जैन ने कथित तौर पर दिल्ली में कई शेल कंपनियां बनाई या खरीदी थीं। उन्होंने कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटर्स से 54 शेल कंपनियों के जरिए 16.39 करोड़ रुपए का काला धन भी ट्रांसफर किया।

उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया। सत्येंद्र जैन अभी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते 18 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत पर हैं। उनकी रेगुलर बेल पर अब 18 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

मनीष सिसोदिया: गिरफ्तारी- 26 फरवरी 2023
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को ED ने 10 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके पहले 26 फरवरी को CBI ने गिरफ्तार किया था। दोनों ही एजेंसियों ने दिल्ली शराब घोटाले के मामले में सिसोदिया को आरोपी बनाया है। सिसोदिया के खिलाफ CBI ने भ्रष्टाचार निरोधी कानून और ED ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत आरोपी बनाया है।

संजय सिंह: गिरफ्तारी- 4 अक्टूबर 2023
आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। ED ने इसी साल जनवरी में अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था। दरअसल, शराब नीति घोटाले में आरोपी से सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा ने कहा है कि उसके रेस्तरां में संजय सिंह और दिल्ली के बार-रेस्तरां मालिकों के बीच बैठक हुई थी।

अमानतुल्ला खान : PMLA के तहत तीन FIR दर्ज की गईं
10 अक्टूबर को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दिल्ली में आप विधायक अमानतुल्ला खान और उनके सहयोगियों से जुड़े 13 स्थानों पर छानबीन की गई। यह तलाशी दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती और 2018-2022 के दौरान अमानतुल्ला खान द्वारा दिल्ली वक्फ बोर्ड की अध्यक्षता के दौरान वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को गलत तरीके से पट्टे पर देकर अवैध व्यक्तिगत लाभ से संबंधित मामले में की गई थी।

अमानतुल्ला खान और उनके सहयोगियों की भूमिका सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा तीन और FIR दर्ज की गईं, जिनकी ED जांच कर रही है। जांच से पता चला कि अमानतुल्ला खान ने आपराधिक गतिविधियों से नकद में बड़ी रकम अर्जित की है और इस नकद राशि को अपने सहयोगियों के नाम पर दिल्ली में विभिन्न अचल संपत्तियों की खरीद में निवेश किया गया था। जब्त किए गए कई आपत्तिजनक रिकॉर्ड और सबूत मनी लॉन्ड्रिंग में उनकी भूमिका सामने आई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR SCAM; 4 साल में 2883 करोड़ रुपये कमाए, गोवा में था आलीशान होटल, 1200 करोड़ की संपत्ति जब्त

    0 ईडी ने किया बड़ा खुलासा,शराब घोटाले में कई कारोबारी और अधिकारी समेत 85 लोग शामिल रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल ऑफिस ने शराब घोटाले में बड़ी…

    SUSPEND;जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित

    रायपुर, सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता से अशिष्ट व्यवहार और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…