MEDICAL;एनबीईएमएस ने जारी किया मेडिकल प्रवेश परीक्षा की समय-सारणी

नईदिल्ली, नेशनल बोर्ड आफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (एनबीईएमएस) की ओर से मेडिकल कालेजों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षाओं की संभावित तिथियों की घोषणा कर दिया गया है। एनबीईएमएस से अभी कुल 14 प्रवेश परीक्षाओं का समय-सारणी जारी किया गया है। इसके मुताबिक फारेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (बीडीएस), फैलोशिप एंट्रेंस टेस्ट (एफईटी), एनबीईएमएस डिप्लोमा, फारेन डेंटल स्क्रीनिंग-2023, एफएनबी एक्जिट एग्जामिनेशन 2023, फार्मेटिव असेसमेंट टेस्ट-2023, एफएनजीई जून-2024 समेत अन्य परीक्षाओं की तारीख घोषित की गई है।

अभ्यर्थी एनबीईएमएस की आफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर परीक्षा की समय-सारणी देख सकते हैं।फारेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम (एफएमजीई) और फारेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट(बीडीएस)- 2023 के लिए 20 जनवरी की तारीख तय की गई है। वहीं मेडिकल कालेजों के पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अगले साल नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) पीजी-2024, तीन मार्च को होगी। जबकि डेंटल कालेजों के पीजी पाठ्यक्रम के लिए नीट-एमडीएस नौ फरवरी को आयोजित की जाएगी।

प्रदेश के छह सरकारी और दो निजी मेडिकल कालेज में पीजी की पढ़ाई होती है।इनमें लगभग 518 सीटें हैं।सरकारी मेडिकल कालेज में लगभग 400 सीटें है। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति मेडिकल कालेज में सबसे ज्यादा 150 सीटें हैं। पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नीट-पीजी तीन मार्च को आयोजित की जाएगी। पिछली बार इस परीक्षा में प्रदेश के डेढ़ हजार से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EDUCATION; 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब से उच्च शिक्षा मंत्री नाराज

    *उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा बैठक ​रायपुर, आज मंत्रालय में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में 1 जुलाई 2026…

    NMIMS; अब कॉलेज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर!, नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, 90 साल की लीज पर मिली जमीन

    रायपुर, देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) अब नवा रायपुर अटल नगर में अपना कैंपस स्थापित करेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती