POLITICS; महासमुंद में पीएम गरजे सीएम बघेल पर; कहा- कक्का ने कांग्रेस के समर्पित लोगों को धोखा दिया

0 मोदी की योजना टाइट है, यहां कमीशन मिलना संभव नहीं 0 हर काम में कक्का को 30 परसेंट कमीशन चाहिए

महासमुंद,  सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव के लिए महासमुंद में आखिरी सभा ली। उन्होंने कहा हर काम में तीस टका लेने वाले कक्का का जाना पक्का है। 7 व 17 तारीख के चुनाव में गरीबो का आवास रोकने वाली कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक ही लक्ष्य है लूटो और अपनी तिजोरी भरो। छग जिस विकास का हकदार है वह भाजपा की सरकार में संभव है। भाजपा ने राज्य बनाया और इसे संवारने का काम भी भाजपा ही करेगी।

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने संगठन में रहते छत्तीसगढ में काम किया, यहां की गांव गली को घुमा, जाना और अब पीएम रहते मुझे गरीबों को पक्का आवास देने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देखा मोदी की योजना टाइट है, यहां कमीशन मिलना संभव नहीं, इसलिए गरीबो का पीएम आवास रोक लिया। हर काम मे कक्का को 30 परसेंट कमीशन चाहिए। कक्का ने कांग्रेस के समर्पित लोगों को धोखा दिया। इसलिए इनका विधायक बनना तक मुश्किल हो गया है।

कक्का ने ढाई ढाई साल के एग्रीमेंट पर धोखा किया। प्रदेश को लूट के कांग्रेस आलाकमान तक सुटकेश पहूंचाये और आगे के ढाई साल भी पद पर बने रहे। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के बेटे नाते रिश्तेदार सबके सब सुपर सीएम बनकर लूटने का काम किया है।

कांग्रेस पहले चरण में पस्त, दूसरे  में अस्त- मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंगेली में आमसभा को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि आज जब मैं महामाया की धरती पर आया हूं तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति का जयघोष हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले चरण के चुनाव से कांग्रेस पस्त, दूसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस का अस्त सुनिश्चित है। पहले चरण के मतदान से तय हो गया कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जा रही है। प्रथम चरण में भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने के लिए  मैं छत्तीसगढ़ की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं और युवाओं को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने कहा कि बहुत लोग मंडप के बाहर हैं। कई लोग धूप में तप रहे हैं। हमारी व्यवस्था में कमी रह गई। इसके लिए मैं भाजपा कार्यकर्ता के रूप में माफी मांगता हूं। आपका तपना बेकार नहीं जाने दूंगा। विकास करके लौटाऊंगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर तरफ एक ही गूंज है-भाजपा आवत है। भाजपा के आने का मतलब है छत्तीसगढ़ का तेज विकास। नौजवानों के सपने पूरे होंगे। भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगेगी। भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ बनाया है, भाजपा ही संवारेगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है।जिन्होंने आपको लूटा है, उनके जाने का समय आ गया है। महिलाएं, नौजवान, किसान कांग्रेस की विदाई के लिए आतुर हैं

चलाचली की बेला है, कुछ दिन का ही खेला है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने ठान लिया है कि उन्हें कांग्रेस एक पल के लिए भी नहीं चाहिए। कांग्रेस भी समझ गई है कि अब चला चली की बेला है। अब कांग्रेस सरकार का कुछ दिन का ही खेला है। इसीलिए वो आपको झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस के असत्य को हराना शुरू कर दिया है। आने वाली  देव दीपावली छत्तीसगढ़ के लिए एक नई खुशहाली लेकर आएगी, देव दीपावली पर छत्तीसगढ़ को लूटने वाली कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    POLITICS; ’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

    जगदलपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…