POLITICS; तीन चौथाई बहुमत से कांग्रेस सरकार फिर बन रही, कांग्रेस महिलाओं को देगी 15 हजार रु. सालाना

रायपुर, कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा ने राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि राज्य में तीन चौथाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। पहले चरण की सभी 20 सीटें कांग्रेस जीतेगी। राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह भी चुनाव हार रहे है। दूसरे चरण के मतदान के बाद हम अपने 75 सीटो के लक्ष्य को जरूर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम पूरे चुनाव को सकारात्मक तरीके से लड़े। हमारा प्रयास था कि हम अपने कामों के आधार पर जनता से वोट मांगे। हमारी सरकार ने पिछले पांच सालों में जो काम किया था हमारे वोट मांगने का वही बड़ा आधार था। हमारी सरकार ने किसान, मजदूर, युवाओं, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति को सशक्त बनाने के लिये ठोस योजनायें बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन किया। ऋण माफी, धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मजदूर न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली। हमने 5 सालों में बेरोजगारी, गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ी जिससे प्रदेश की 40 लाख आबादी गरीबी रेखा से ऊपर आ गयी। हमारी सरकार के उत्कृष्ट काम ही थे जो लोग आज चुनाव में हमारे खिलाफ झूठ उछाल रहे है उनकी केंद्र सरकार ने हमें 65 पुरस्कार दिये।

महिलाओं को 15000 रू. सालाना

छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा ने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर लक्ष्मी पूजा के दिन कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिये “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” लांच करने का निर्णय लिया। हमारी सरकार बनने के बाद कांग्रेस प्रत्येक महिला को 15000 रू. प्रति वर्ष देगी। हम महिलाओं को सशक्त स्वावलंबी बनाना चाहते है हम महिलाओं के परिवार को समर्थ स्वस्थ और शिक्षित भी बनाना चाहते है। हमारे घोषणा पत्र में इसका उल्लेख है। हम उनको सक्षम बनाने के लिये गृह लक्ष्मी योजना के साथ उनके खर्च में कटौती के लिये महतारी न्याय योजना में सस्ती गैस देंगे। उनके परिवारों को 10 लाख तक इलाज और उनके बच्चों के शिक्षा की व्यवस्था भी कांग्रेस की सरकार करेगी। हम महिला स्व सहायता समूह का कर्ज माफ कर महिलाओं को समर्थ बनायेंगे।

भाजपा ने फार्म भरवा कर कूड़े में फेकवा दिया, यह माताओं, बहनों का अपमान

हम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महिलाओं को अंधेरे में रखकर उनका मत हासिल करने के लिये फार्म भरवाने का षडयंत्र की निंदा करते है। भाजपा ने महिलाओं से फार्म भरवा कर उसे बेशर्मी पूर्वक कूडे कचरे में फेंक दिया। भाजपा का यह कृत्य महिलाओं के साथ असंवेदनशीलता है। उनकी भावनाओं से खेलना है साथ ही उनकी सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। महिलाओं का मोबाईल नंबर फार्म में भरवा रहे उसको कूड़े में फेक रहे कोई लफंगा या बदमाश किस्म का व्यक्ति उनके मोबाईल पर फोन कर तंग करेगा तो इसकी जिम्मेदारी भाजपा लेगी यह बेहद ही निदंनीय है। मोदी की गारंटी के नाम से भाजपाईयों ने माता बहनों से फार्म में उनकी निजी जानकारी मोबाईल नंबर, आधार कार्ड कुछ फार्म में उनका एकाउंट नंबर, घर का पता लेकर उसे सड़को और कचरे के ढेर में फेंक कर महिलाओं के निजता का हनन किया है उनके जीवन को मान सम्मान को खतरा में डाला है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    POLITICS; विधायक रिकेश सेन को जान का खतरा, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई, झूठे मामले में फंसाने की थी तैयारी

    दुर्ग, दुर्ग के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा