POLITICS; कांग्रेस प्रत्याशी मिंज पर कार्रवाई की मांग, महिला के साथ किया था अभद्र व्यवहार 

अंबिकापुर , सरगुजा के जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज पर एक ग्रामीण महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला समाने आया है. इस मामले को लेकर आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कुनकुरी पुलिस थाने का घेराव कर घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता विष्णुदेव साय के अलावा काफी बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं. भाजपा का आरोप है कि इस गंभीर मामले में पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है.

कुनकुरी भाजपा मंडल के हजारों कार्यकर्ता कुनकुरी थाने का घेराव कर कांग्रेस के प्रत्याशी विधायक युडी मिंज के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे. इसके बाद भपाईयों ने संसदीय सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए है. भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि हमारी महिला कार्यकर्ता मंजू भगत के साथ यूडी मिंज और उसके कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी करते हुए घर में घुसकर महिला के साथ धक्का मुक्की कर मोबाइल को छीन लिया और अभद्रता की गई है. इस घटना को लेकर पीड़ित मंजू भगत के सहित बीजेपी के विधानसभा उम्मीदवार विष्णुदेव साय अपने समर्थकों के साथ थाने के सामने एफआईआर की मांग पर अड़े है.

इधर राजधानी में एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने भी कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पर कार्यवाही की मांग की है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;वकीलों को संगठन से जोड़ना हमारी प्राथमिकता,भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नए प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी का स्वागत

    रायपुर, भाजपा विधि प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी का आज अधिवक्ता चेंबर, रायपुर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ, रायपुर शहर जिला के संयोजक नन्द कुमार साहू के नेतृत्व…

    BJP; भाजपा ने जारी की 15 प्रकोष्ठों की सूची, इन्हें मिली बडी जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए नए संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती