इस विधानसभा सीट में होगा दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला; कांग्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को मात्र 5 दिन शेष रह गए हैं. यहां के कसडोल विधानसभा क्षेत्र में 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान मे हैं. ये विधानसभा सीट अब इसलिए खास हो गई है, क्योंकि सत्ताधारी कांग्रेस के लिए यहां मुश्किलें बढ़ गई हैं. दरअसल, कांग्रेस से बगावत कर चुके गोरेलाल साहू यहां निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. उन्हें कांग्रेस के कई विधायक और वरिष्ठ नेता मना चुके हैं, लेकिन वे मानने के लिए तैयार नहीं हैं. छत्तीसगढ़ के कसडोल विधानसभा क्षेत्र में अब दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है. यहां कांग्रेस के संदीप साहू, बीजेपी के धनी राम धीवर और निर्दलीय गोरेलाल साहू आपस में भिडेंगे.

खास बात यह भी है कि इस विधानसभा सीट पर ये तीनों ही सक्रिय दिखाई दे रहे हैं. शेष प्रत्याशी कसडोल नगर में सक्रियता नहीं दिखा रहे. अपनी उम्मीदवारी को लेकर गोरेलाल साहू ने कहा कि मैं जनता के कहने पर नर्दलीय चुनाव लड़ रहा हूं. मुझे एयरकंडीशन चुनाव चिन्ह मिला है. जनता मेरा चुनाव लड़ेगी. मुझे कई मंत्रियों के भी फोन आए, लेकिन उससे कोई मतलब नहीं. मैंने निश्चय कर लिया है कि लड़ना है मतलब लड़ना है. केवल लड़ना ही नहीं, जीतना भी है. मुझे पूरा यकीन है कि मैं जीतूंगा. मुझे पूरे विधानसभा में जनता का समर्थन है. लोग मुझ पर तन-मन-धन लगा रहे हैं. सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा मेरे मुद्दे हैं. जीतने के बाद जनता तय करेगी कि मैं वापस कांग्रेस में जाऊं या नहीं. गोरेलाल साहू ने कहा जितने प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र में हैं, सब मुझसे पीछे हैं.

इस विधानसभा सीट के मतदाताओं का कहना है कि कांग्रेस और बीजेपी के घोषणा पत्र में कुछ ज्यादा अंतर नहीं है. इसलिए इस बार यह चुनाव पिछली बार की तरह एकतरफा नहीं है. इस बार यहां स्थानीय और बाहरी उम्मीदवार का मुद्दा जोर पकड़ रहा है. इसका सीधा लाभ निर्दलीय प्रत्याशी गोरेलाल साहू को मिल सकता है. गोरेलाल ने कांग्रेस से टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें नहीं मिला. कांग्रेस ने यहां से बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बना दिया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

    रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा