MURDER; राजधानी में दीवाली के दिन जुआ खेलने के विवाद में नाबालिग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, चार हिरासत में

रायपुर, राजधानी रायपुर में दीवाली के दिन एक हत्‍या की वारदात सामने आई है। यहां जुआ खेलने के विवाद में बदमाशों ने एक 17 साल के युवक की लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्‍या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद पुलिस चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक जिसकी उम्र 17 वर्ष है। दिवाली के दिन नाबालिग अपने किसी परिचित की कार लेकर महात्मा गांधी नगर गया था। वहां पहले से मौजूद अन्य लड़कों के साथ जुआ खेलने लगा। इसी दौरान जीत-हार को लेकर नाबालिग का लड़कों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद लड़कों ने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के शव को कब्‍जे में ले लिया है। इसके अलावा चार संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

रायपुर में गद्दा गोदाम में भीषण आग, घरों से बाहर निकले लोग

राजधानी रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में स्थित गद्दे की फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे फैक्ट्री के गोदाम को आगोश में ले लिया। सूचना पर आग को बुझाने दमकल की चार गाड़ियां लगाई गई। घंटों मशक्‍कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।रिहायशी इलाका होने के चलते पड़ोसी घरों में आग लगने की आशंका से पड़ोस में रहने वाले लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आए गए। गोदाम मालिक के अनुसार इस आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारणों का पता नहीं सका है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान…

    ACB; प्राचार्य और लिपिक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग

    बिलासपुर, छत्तीसागढ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य और लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंजुलता…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती