विधानसभा चुनाव; हमनाम के खेल में इन सीटों पर मतदाताओं की बढ़ी उलझन,25% सीटों पर हमनाम प्रत्याशी

 रायपुर, छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के मतदान के लिए 17 दिसंबर को वोटिंग होनी है। कांग्रेस-भाजपा समेत सभी राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इस बीच 70 सीटों में से 25 प्रतिशत सीटों पर हमनाम प्रत्याशी (एक जैसे नाम) होने के कारण राष्ट्रीय पार्टियों के स्टार प्रचारकों को प्रत्याशी की जगह चुनाव चिन्ह के प्रचार पर जोर देना पड़ रहा है। कुछ जगह पर जानबूझकर भी हमनाम प्रत्याशियों को उतारा गया है। इसके पहले भी हमनाम पालिटिक्स में राष्ट्रीय पर्टियां फंसती रहीं है।

रायपुर संभाग में कसडोल विधानसभा सीट पर कांग्रेस-भाजपा दोनों ही प्रत्याशियों के खिलाफ हमनाम प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां कांग्रेस ने संदीप साहू को टिकट दी है। संदीप साहू के नाम से एक निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा की ओर से धनीराम धीवर चुनावी मैदान में हैं। उनके भी हमनाम धनीराम निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।  दुर्ग संभाग के पाटन विधानसभा हाईप्राेफाइल सीट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। भाजपा से सांसद विजय बघेल लड़ रहे हैं। यह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अमित जोगी चुनावी मैदान में हैं। अमित कुमार हिरवानी भी आम आदमी पार्टी से चुनावी मैदान में हैं।रायपुर-दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा से पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कांग्रेस से महंत रामसुंदर दास चुनाव लड़ रहे हैं। यहां यहां दो ठाकुर जोहर छत्तीसगढ़ से मनीष कुमार ठाकुर और समाजवादी पार्टी से मनीष श्रीवास्तव चुनाव लड़ रहे हैं।

सरगुजा संभाग में कुल 14 सीटे हैं। यहां प्रेमनगर सीट पर कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों के अधिकृत प्रत्याशी के हमनाम भी चुनाव मैदान में उतर गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार एक-दूसरे पार्टी के प्रत्याशी के नाम को लेकर मतदाताओं को उलझन में डालने के लिए इस तरह राजनीति की जा रही है। प्रेमनगर सीट पर में कांग्रेस के प्रत्याशी खेलसाय सिंह मैदान में हैं। इसी नाम से एक निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी के नाम से ही भी एक निर्दलीय प्रत्याशी भूलन सिंह चुनावी मैदान में हैं।

भगत के सामने तीन-तीन रामकुमार

सरगुजा संभाग की सीतापुर सीट पर कांग्रेस की ओर से मंत्री अमरजीत भगत चुनाव लड़ रहे हैं। यहां भाजपा ने पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो को चुनावी मैदान में उतारा है। रामकुमार के नाम से ही यहां दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। इस तरह इस सीट पर तीन-तीन रामकुमार चुनावी मैदान में उतर आए हैं।

तीन-तीन व्यास

बिलासपुर संभाग की जांजगीर-चांपा सीट से कांग्रेस ने व्यास कश्यप को टिकट दिया है। इस सीट पर तीन अन्य निर्दलीय व्यास कश्यप चुनावी मैदान में हैं। यहां भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल चुनाव लड़ रहे हैं।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और मंत्री डहरिया के भी हमनाम

बिलासपुर सीट पर भाजपा से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस से शैलेष पांडेय टक्कर दे रहे हैं। इस सी पर परिवर्तन पार्टी आफ इंडिया से अमर रूपानी चुनावी मैदान में हैं। इसी तरह रायपुर संभाग के आरंग में मंत्री डा. शिवडहरिया के चुनावी मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी शिवकुमार मैदान में हैं। रायपुर के धरसींवा विधानसभा सीट पर रवि कुमार, रविदास चुनावी मैदान में हैं। इसी तरह कोटा सीट से दो मनोज कुमार लड़ रहे हैं। जशपुर सीट से दो प्रदीप चुनाव लड़ रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

    रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?