RAILWAY;भारतीय रेलवे की सभी को कंफर्म टिकट देने की तैयारी, समय सीमा भी तय

नईदिल्ली, एजेंसी, ट्रेनों से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है. वेटिंग टिकट बीते दिनों की बात हो जाएगी. भारतीय रेलवे सभी यात्रियों को कंफर्म टिकट देने की तैयारी कर रहा है. यह जानकारी और खुश कर देगी कि इसके लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा. रेलवे ने समय सीमा तय कर दी है. इस समय सीमा के बाद ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री अपनी-अपनी सीटों में बैठकर या सोते हुए गंतव्‍य तक पहुंच सकेंगे.

मौजूदा समय 800 करोड़ यात्री सालाना ट्रेनों से सफर कर रहे हैं. इनके लिए मेल, पैसेंजर, सबअरबन और पैसेंजर को मिलाकर 10748 ट्रेनों का संचालन हो रहा है. इन 800 करोड़ यात्रियों में सभी को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है. इनमें से तमाम लोगों को वेटिंग टिकट में यात्रा करना पड़ता है, जो काफी असुविधाजनक होता है. रेलवे की योजना 2027 तक सभी को कंफर्म टिकट देने की है. इस दिशा में काम भी शुरू हो चुका है.

रेलवे की योजना प्रति वर्ष 1000 करोड़ यात्रियों को सफर कराना है. इसके लिए 3000 अतिरिक्‍त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे सभी को कंफर्म टिकट दिया जा सके. इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि ट्रैकों की क्षमता बढ़ाने से लेकर ट्रेन बढ़ाने की दिशा में भारतीय रेलवे लगातार काम कर रहा है. रेलवे का लक्ष्‍य सभी को सुविधाजनक सफर कराना है.

सात माह में 390 करोड़ ने किया सफर

अप्रैल से अक्‍तूबर के बीच सभी ट्रेनों में कुल 390.20 करोड़ यात्रियों ने सफर किया. इनमें ज्‍यादातर संख्‍या नॉन एसी एसी यानी स्‍लीपर और जनरल क्‍लास के यात्रियों की रही. नॉन ऐसी में 372 करोड़ यात्रियों ने सफर किया. यह ट्रेनों में सफर करने वाले कुल यात्रियों का 95.3 फीसदी है. कुल यात्रियों में एसी क्लास में 18.2 करोड़ ने यात्रा की. यह रेलवे के सभी क्लासों में सफर करने वालों के मुकाबले महज 4.7 फीसदी है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती