नेता और दो दोस्‍तों की गोवा में दो कालगर्ल ने की पिटाई

भोपाल,  मध्य प्रदेश के एक नेता और उनके दो दोस्तों की गोवा में दो कालगर्ल ने जमकर पिटाई कर दी। वे कालगर्ल की सेवाएं लेने के बाद उनका पैसा चुकाए बिना ही होटल से निकलने की फिराक में थे। कालगर्ल को यह समझ आ गया। उन्होंने तीनों को घेर लिया और पिटाई कर दी। इसमें से नेता प्रदेश के पूर्व मंत्री बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। घटना छह मार्च की कैलंगुटे बीच के एक होटल की बताई जा रही है। इंटरनेट मीडिया पर घटना से जुड़ी जानकारी बहुप्रसारित हुई, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जाती रहीं।

बताया जा रहा है कि नेता ने दलाल के माध्यम से मुंबई से दो कालगर्ल बुलाई थी। दलाल से बातचीत में तय समय से पहले कालगर्ल जाने लगीं तो नेता व उनके दोस्तों का कालगर्ल और दलाल से विवाद हुआ।शुल्क चुकाने की बारी आई तो नेता ने कहा कि उन्होंने दलाल के खाते में आनलाइन राशि ट्रांसफर की है। दलाल ने कहा, उसे राशि नहीं मिली। इसी बीच नेता होटल की ऊपरी मंजिल में किराये पर लिए एक कमरे में छुप गए, जिन्हें कालगर्ल ने खोज कर पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट में होटल का भी कुछ सामान टूटा है। उस दौरान नेता व उनके दोस्त नशे में थे। इस घटना को लेकर जब कैलंगुटे पुलिस थाने के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। संबंधित नेता का नाम अब तक उजागर नहीं हो पाया है

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई