ELECTION; वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह, बढ़-चढ़कर ले रहे हैं हिस्सा,दोपहर 1 बजे तक 38 % मतदान

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के 70 सीटों में मतदान जारी है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सुबह 8 बजे से ही मतदाता अपने मतों का प्रयोग करने मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतार में लगकर वोट डाल रहे हैं। इस बीच निर्वाचन आयोग ने 1 बजे तक के वोटिंग के आंकड़े जारी किया है. जिसमें पूरे 70 सीटों में 38.22 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें से सूरजपुर जिले में सबसे अधिक मतदान हुआ है। वहीं बिलासपुर जिले में सबसे कम मतदान हुआ है।

इस बीच रायपुर में एक दंपति अनोखे अंदाज में वोटिंग करने पहुंचे थे। रायपुर उत्तर में ऊंट की सवारी कर मतदान केंद्र पहुंचे पति-पत्नी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बताया जा रहा है कि यह दंपति हर बार मतदान जागरूकता के लिए नई-नई पहल करते हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 70 सीटों में मतदान जारी है. मतदाता उत्साह के साथ मतदान करने पहुंच रहे हैं. वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, मंत्री शिवकुमार डहरिया, ताम्रध्वज साहू और रविंद्र चौबे ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव मतदान करने से पहले मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा किया और जीत का आशीर्वाद लिया। इस दौरान टीएस सिंहदेव ने कहा, सरगुजा फिर जीतेंगे. कांग्रेस को लीड मिलेगी। मुद्दों को पहुंचाने के अब कई माध्यम है. जनता सब जानती है। भाजपा का कर्णाटक में क्या हाल हुआ सबको पता है. मतदान को लेकर जनता में उत्साह है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 70 सीटों में मतदान जारी है.।सुबह 8 से ही मतदाता अपने मतों का प्रयोग करने मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतारें लगा कर खड़े हैं। निर्वाचन आयोग ने 1 बजे तक के वोटिंग के आंकड़े जारी किया है, जिसमें पूरे 70 सीटों में 38.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब तक जारी आंकड़ों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं में ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है।

जिलेवार मतदान

बालोद- 43.33
बलौदाबाजार – भाटापारा – 40.66
बलरामपुर- 44.75
बेमेतरा – 36.67
बिलासपुर – 29.64
धमतरी – 42.63
दुर्ग – 37.04
गरियाबंद- 43.20
गोरेला-पेंड्रा – 33.35
जांजगीर-चांपा- 34.56
जशपुर- 42.30
कोरबा – 33.51
कोरिया- 39.93
महासमुंद- 42.14
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- 35.98
मुंगेली- 36.45
रायगढ़- 42.86
रायपुर- 32.37
सक्ति – 31.85
सारंगढ़-बिलाईगढ़- 42.44
सूरजपुर- 52. 69
सरगुजा- 41.03

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; अविश्वास प्रस्ताव पर रामविचार नेताम बोले – ST-SC मुख्यमंत्री- मंत्रियों के खिलाफ विपक्ष… कांग्रेस विधायकों ने की आपत्ति, बोले- जातिवाद फैला रहे मंत्री

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. चर्चा के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब तक जितने भी अविश्वास प्रस्ताव आए हैं उनमें यह…

    ASSEMBLY; सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, कांग्रेस ने 136 मुद्दों का आरोप पत्र पेश किया, कहा- सरकार ने बेरोजगारी भत्ता बंद किया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस ने सरकार की ‘विफलताओं’ को रेखांकित करते हुए 136 बिंदुओं वाला आरोप-पत्र सदन में…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती