JOBS; छत्तीसगढ़ में आरक्षक संवर्ग के 6000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 15 दिसंबर से

रायपुर, सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के ( आरक्षक जीडी और आरक्षक ट्रेडमेन ) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली हैं। । इक्छुक अभ्यर्थी  15 दिसंबर से 31 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कुल 6,000 पदों पर भर्ती निकली हैं। इसमें आरक्षक जीडी और आरक्षक ट्रेडमेन के 6,000 निर्धारित किए गए हैं।

आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए, तो वहीं अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई हैं।

महत्वपूर्ण दस्तावेज
–10वीं/12वीं की अंकसूची
–उच्च योग्यताएँ स्नातक / स्नातकोत्तर / डिप्लोमा / डिग्री प्रमाण पत्र
–पासपोर्ट साइज फोटो
–पहचान पत्र
–जाति प्रमाण पत्र
–निवास प्रमाण पत्र
–मूल निवास प्रमाण पत्र
–रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
-शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
-आधार कार्ड

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10वीं / 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण मान्यता प्राप्त संस्था होना अनिवार्य किया गया हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ में जाकर उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन, आरक्षक ( जी. डी. ) के अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज की जाँच, शारीरिक नापजोख, शारीरिक दक्षता परीक्षा ( लम्बी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ एवं 800 मीटर दौड़ ) – 100 अंक एवं लिखित परीक्षा ( सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, विश्लेषण क्षमता तथा अंकगणित ) – 100 अंक की होगी। उम्मीदवारों का चयन इन सभी के आधार पर किया जाएगा।

आरक्षक ( चालक ) एवं आरक्षक ( ट्रेड ) के लिए दस्तावेजो की जाँच, शारीरिक नापजोख, शारीरिक दक्षता परीक्षा ( पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1500 दौड़ एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 800 मीटर दौड़ होगी ), लिखित परीक्षा 100 अंक के साथ-साथ ट्रेड टेस्ट – 25 अंक होंगे। उम्मीदवारों का चयन इन सभी के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइ https://sbi.co.in पर जाएं। फिर यहां होम पेज पर वैकेंसी पर अप्लाई के लिए क्लिक करें। इसके बाद आवेदन पत्र भरें। फिर मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी जमा करते हुए आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क जमा करें। इसके बाद अंत में अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और आगे इस्तेमाल के लिए इसकी कॉपी निकाल कर रख लें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

    0 वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण, कलेक्टर–एसपी एवं वेदांता प्रबंधन के साथ ली समीक्षा बैठक बिलासपुर, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग,  श्रम, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी विभाग के…

    TENDU LEAVES; बस्तर में तेन्दूपता की छिटपुट तोडाई शुरु, 50 से ज्यादा गांवों में पहली बार हो रहा है हरा सोना का संग्रहण

    नारायण भोई रायपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अप्रैल 2026 के मध्य से तेंदूपत्ता की तोड़ाई (संग्रहण) शुरू हो गई है। आदिवासी ग्रामीण जंगलों में जाकर तेंदूपत्ता तोड़ रहे हैं और…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……