T20; रायपुर में होने वाले मैच के लिए कल से शुरू होगी टिकटों की बिक्री, विद्यार्थियों को एक हजार रुपये में मिलेगी टिकट

रायपुर, राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-आस्ट्रेलिया की बीच टी-20 मैच एक दिसंबर को खेला जाएगा। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इस मैच के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। दर्शक सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से आफलाइन टिकट खरीद सकते हैं। इसके साथ ही पेटीएम के जरिए भी टिकटों की बिक्री होगी। कीमतों की बात करें तो अपर स्टैंड के लिए 3500 रुपये, लोवर स्टैंड के लिए 7500, 5000 और 4000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं सिल्वर स्टैंड के लिए 10,000, गोल्ड स्टैंड के लिए 12,500, प्लेटिनम स्टैंड के लिए 15,000, कॉरपोरेट बॉक्स के लिए 25,000 रखे गए हैं। इसके अलावा स्टूडेंट को इस बार टिकट मात्र एक हजार रुपये में मिलेगी।

कुर्सियों पर नहीं रहेगा नंबर

मैच के मद्देनजर स्टेडियम की कुर्सियों को सही करने के साथ पेटिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कुर्सियों पर नंबर नहीं रहेगा। ऐसे में दर्शकों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर जल्दी पहुंचना होगा। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में भी कुर्सियों पर नंबर नहीं था। उल्लेखनीय है कि राजधानी के क्रिकेट स्टेडियम में 65,000 लोगों के बैठने की जगह है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था। उससे पहले रोड सेफ्टी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था, जिसमें सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

होटल से लेकर स्टेडियम तक कड़ी सुरक्षा

दोनों देशों के खिलाड़ियों को नवा रायपुर के किसी होटल में ठहराया जा सकता है। होटल से लेकर क्रिकेट स्टेडियम तक सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था होगी। इसके अलावा क्रिकेट स्टेडियम के आस-पास भी बल तैनात किया जाएगा। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मंगलवार को इस संबंध में पुलिस अफसरों की बैठक ली थी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। कुछ अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    CRICKET; हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

    नईदिल्ली, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इसका ऐलान…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा